Pakistan Election: इमरान खान की टीम की तरफ से 26 साल की इस महिला डॉक्टर ने बनाया इतिहास!
पाकिस्तान में अब अगले कुछ दिनों में इमरान खान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेशनल एसेंबली में तो सरकार बना ही रही है साथ ही साथ पार्टी पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में भी सरकार बना रही है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अब अगले कुछ दिनों में इमरान खान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेशनल एसेंबली में तो सरकार बना ही रही है साथ ही साथ पार्टी पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में भी सरकार बना रही है। वहीं खैबर में इमरान की पार्टी के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। यहां के कई इलाकों में से जहां पहली बार महिलाएं वोट डालने के लिए बाहर आईं तो वहीं पीटीआई की तरफ से 26 वर्ष की डॉक्टर सुमैरा शैम्स को मौका मिला है कि वह प्रांतीय एसेंबली पहुंचकर क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ काम कर सकें। ये भी पढ़ें-पाकिस्तान: 'लेडी तालिबान' शीरीन पहली महिला रक्षा मंत्री

खैबर की पहली महिला वोटर
सिर्फ 26 वर्ष की डॉक्टर सुमैरा शैम्स पीटीआई की टिकट पर जीतकर प्रांतीय सभा में पहुंची हैं। सुमैरा लोअर डिर की रहने वाली हैं। यह खैबर का एक ऐसा इलाका हैं जहां पर महिलाओं के वोट डालने पर पाबंदी है। सुमैरा ने साल 2013 में वोट डाला था और इसके साथ यहां की पहली महिला वोटर भी बन गई थीं। सुमैरा की मां और उनकी बहन भी प्रेरणास्त्रोत हैं। सुमैरा की बहन नूरेना शैम्स पाकिस्तान की मशूहर स्क्वाश खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह क्रिकेटर भी रह चुकी हैं और साइक्लिस्ट के तौर पर भी नाम कमा चुकी हैं।

सोशल मीडिया के जरिए पहुंच बनाती सुमैरा
सुमैरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। फेसबुक और ट्विटर पर उनकी प्रोफाइल आसानी से देखी जा सकती हैं। वह एक डॉक्टर हैं और पीटीआई की महिला विंग की स्पोक्सपर्सन भी हैं। इसके अलावा उन्होंने खैबर में प्रोविंशियल प्रेसीडेंट इंसफ स्टूडेंट्स की भी स्थापना की थी। यह पीटीआई की स्टूडेंट विंग है। इसके अलावा वह पार्टी की यूथ स्पीकर रह चुकी हैं और खैबर की पूर्व सरकार की सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

हमेशा महिला अधिकारों की लड़ाई
इस वर्ष चुनाव आयोग ने खैबर पख्तूनख्वा के कुछ इलाकों में महिलाओं की वोटिंग पर खासा ध्यान दिया था। यहां के कई इलाकों में तो पहली बसर महिलाओं ने वोट डाले थे। खैबर से 25 जुलाई को हुए आम चुनावों में 15.316 मिलियन वोटर्स ने हिस्सा लिया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। खैबर में हमेशा से ही महिला वोटर्स के अधिकारों पर लंबी बहस हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications