हाफिज सईद के कहने पर पाकिस्तान में हत्या के आरोपियों को कोर्ट ने बेकसूर मानकर छोड़ा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद के कहने पर कोर्ट ने हत्या के आरोपी पुलिस ऑफिसर्स को रिहा कर दिया है। इसके साथ ही एक बार फिर से साबित हो गया है कि पाकिस्तान आतंकियों पर कार्रवाई के नाम पर किस तरह से दुनिया को बेवकूफ बना रहा है। इस केस ने साफ कर दिया है कि पाक में हाफिज सईद कोर्ट या किसी कानून से कहीं ज्यादा ताकतवर है। लश्कर-ए-तैयबा का फाउंडर हाफिज साल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमलों का मास्टर माइंड है और यूनाइटेड नेशंस की तरफ से उसे आतंकी घोषित किया गया है।

हाफिज सईद ने परिवार से कहा माफ कर दो
मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आने वाले रहीम यार खान शहर का है। यहां पर एडीशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज जस्टिस जाहिद हुसैन बख्तियार ने पुलिस ऑफिसर्स महमूदुल हसन, शहफात अली और मतलूब हुसैन को इस हफ्ते एक एटीएम चोर सलाहउद्दीन अयूबी की हिरासत में हुई हत्या के मामले में रिहा कर दिया है। कोर्ट ने इन पुलिस आफिसर्स को तब रिहा किया जब अयूबी के परिवार वालों ने संदिग्धों को हाफिज सईद की इच्छा का पालन करते हुए माफ करने का फैसला किया था। अयूबी मानसिक विक्षिप्त था और अगस्त में उसकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि अयूबी को पुलिस ने हिरासत में टॉर्चर किया था। उसे एक एटीएम से पैसे चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अयूबी की मौत के बाद देशभर में प्रदर्शन हुए थे।
परिवार को दिया अल्लाह का वास्ता
सईद जो इस पूरे केस में मध्यस्थ था, उसने पुलिस और अयूबी के परिवार वालो के बीच केस में वार्ताकार की भूमिका निभाई थी। हाफिज सईद खुद इस समय लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है। उसे 17 जुलाई को टेरर फाइनेंसिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। उसने मृतक अयूबी के परिवार वालों से मुलाकात की। उसने ही उन्हें इस बात के लिए आश्वस्त किया कि वे पुलिस ऑफिसर्स को अल्लाह के लिए माफ कर दें। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को जानकारी दी है कि दोनों पक्षों, पुलिस कर्मी, उनके ऑफिसर्स और पीड़ित के परिवार वालों ने सईद के साथ जेल में कई मीटिंग्स की और तब जाकर यह केस इस अंजाम पर पहुंचा। सूत्रों की ओर से सईद को इस मामले में एक डील ब्रेकर बताया जा रहा है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications