पाकिस्तान बोला- भारत की भाषा बोल रहा है अमेरिका

इस्लामाबादः आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका लगातार पाकिस्तान पर निशाना साधा रहा है। अमेरिका से मिल रही फटकार के बाद अब पाकिस्तान ने नया आरोप लगाया है। पाकिस्तान का कहना है कि अमेरिका-भारत की भाषा बोल रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस्लामाबाद के खिलाफ हाल की टिप्पणियों से जाहिर है कि वह भारत की भाषा बोल रहे हैं।

Pakistan Accuses Donald Trump of Speaking India's Language

पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित संसदीय समिति की बैठक में बोल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका-अफगानिस्तान में अपनी नाकामी के लिए पाकिस्तान को बलि का बकरा बना रहा है।

बता दें, हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान को को झूठा कहा था और कहा था कि 33 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद के बदले उसको धोखा और झूठ के सिवाय कुछ नहीं दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका से मदद लेने के बावजूद वह आतंकियों को पनाह देता रहा है।

ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान को 25.5 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद रोक दी। अमेरिका ने आतंकियों को पनाह देने की सजा के तौर पर पाकिस्तान के खिलाफ जल्द ही और कदम उठाने की बात कही है।

इन सबके बाद पाकिस्तान के मंत्री ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की भाषा बोल रहे हैं। अमेरिकी नेताओं का बयान तथ्यों से बिलकुल अलग है। ख्वाजा ने कहा कि संसदीय समित अगले सप्ताह में फिर से बैठक करेगी।

वहीं अमेरिका की पाकिस्तान की ओर बदलती नीति के बारे में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तगीर का कहना है कि हमें अमेरिका से बातचीत जारी रखनी होगी। रक्षा मंत्री का कहना था कि में ट्रंप के बयान की समीक्षा करनी होगी। साथ ही उन्होंने चिंता जताई की ट्रंप के बयान के बाद क्या पाकिस्तान के लिए दुनिया भर में अमेरिका ऐसे हालात पैदा कर देगा जो पाकिस्तान के लिए हानिकारक हों।

यह भी पढ़ें- सेंट मैरी कॉलेज में भारत माता की आरती पर हंगामा, ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+