सेंट मैरी कॉलेज में भारत माता की आरती पर हंगामा, ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

मध्य प्रदेश के विदिशा में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सेंट मैरी कॉलेज में भारत माता की आरती करने को लेकर खूब हंगामा किया। एबीवीपी कार्यकर्ता ईसाई कॉलेज सेंट मैरी में भारत माता की आरती करना चाहते थे।

ABVP

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सेंट मैरी कॉलेज में भारत माता की आरती करने को लेकर खूब हंगामा किया। एबीवीपी कार्यकर्ता ईसाई कॉलेज सेंट मैरी में भारत माता की आरती करना चाहते थे। इसके लिए कॉलेज और प्रशासन दोनों ने ही उन्हें इजाजत नहीं दी जिसके बाद कार्यकर्ता आक्रामक हो गए और हंगामा करने लगे।

ईसाई कॉलेज में करना चाहते थे आरती

ईसाई कॉलेज में करना चाहते थे आरती

आरएसएस के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने विदिशा के सेंट मैरी कॉलेज के बाहर खूब हंगामा किया। एबीवीपी कार्यकर्ता इस कॉलेज में भारत माता की आरती करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कॉलेज को प्रस्ताव भेजा था और 4 जनवरी को इसके लिए चुना था।

कॉलेज को बुलानी पड़ी पुलिस

कॉलेज को बुलानी पड़ी पुलिस

कॉलेज प्रशासन ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को कॉलेज में आरती करने की इजाजत नहीं थी। वहीं कॉलेज ने हंगामे के डर से पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी जिसके बाद कॉलेज के बाहर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए गए।

कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई झड़प!

कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई झड़प!

एबीवीपी कार्यकर्ता इजाजत न मिलने के बावजूद कॉलेज के बाहर इकट्ठा हुए और वहीं आरती की मांग करने लगे। कॉलेज और पुलिस ने इसके लिए मना कर दिया तो हंगामा शुरू हो गया। पुलिस का कहना था कि वहां पास में मंदिर में जाकर आरती करें लेकिन कार्यकर्ता वहीं आरती की जिद किए बैठे थे। हंगामा बढ़ने लगा तो पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+