ट्विटर पर हाफिज सईद के अकाउंट को लेकर लुकाछिपी जारी
लाहौर। लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद और उसके ट्विवटर अकाउंट को लेकर सोमवार को जो कंफ्यूजन शुरू हुआ था वह अभी तक जारी है।
सोमवार को पहले हाफिज सईद का अकाउंट ट्विटर ने सस्पेंड किया तो वह कुछ ही घंटों में वापस आ गया। लेकिन मंगलवार को फिर से उसका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।
इंटलीजेंस एजेंसियों के लिए सईद का अकाउंट बंद होना बुरी खबर
मुंबई हमले का मास्टर माइंड और भारत में आतंकी गितिविधियों को बढ़ाने वाले हाफिज सईद ने सोमवार को अपने अकाउंट के सस्पेंड होने के बाद
@hafizsaeedjud1 और @JUD_Official01 के नाम से दो जाए ट्विटर हैंडल क्रिएट किए। कुछ ही घंटों के बाद इन दोनों ही ट्विटर हैंडल्स को फिर से सस्पेंड कर दिया गया।
जो नए ट्विटर हैंडल हाफिज सईद ने क्रिएट किए थे उन्हें अबु हारुन नाम का शख्स ऑपरेट कर रहा था। हारुन ने हाफिज के नए हैंडल को फॉलो करने को कहा और साथ ही उसने इस बात को पर भी जोर दिया और कहा कि जेयूडी की साइबर टीम ट्विटर पर हर सवाल का माकूल जवाब देगी।
वनइंडिया को भेजे अपने संदेश को हारुन ने वेयरहाफिजसईद के साथ खत्म किया। सोमवार को सईद ने अपने नए ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा था कि वह ट्विटर के डबल स्टैंडर्ड को सबके सामने लेकर आएगा।
साथ ही वह भारत की सच्चाई सबके सामने लाता रहेगा। हाफिज ने भारत को दुनिया का सबसे काला लोकतंत्र करार दिया और लिखा कि वह इस देश के बारे में ट्वीट करता रहेगा।













Click it and Unblock the Notifications