ट्विटर पर वापस लौटा हाफिज सर्इद, भारत को दी धमकी

लाहौर। ट्विटर ने सोमवार को लश्‍कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद पर जो बैन लगाया था वह कुछ ही घंटों में बेअसर साबित हो गया और आतंक का यह आका ट्विटर पर वापस लौट आया। भारत का मोस्‍ट वांटेड आतंकी अपने दो नए ट्विटर हैंडल hafizsaeedjud1और jud_official के साथ वापस आ गया है।

Hafiz Saeed back on Twitter

वनइंडिया को मिली जानकारी के मुताबिक हाफिज सईद के नए हैंडल को अबु हारुन नाम का शख्‍स ऑपरेट कर रहा है। हारुन ने इस नए हैंडल को फॉलो करने को कहा है और साथ ही उसने इस बात को भी काफी जोर देकर कहा है कि जेयूडी की साइबर टीम ट्विटर पर हर सवाल का माकूल जवाब देगी। वनइंडिया को भेजे अपने संदेश को हारुन ने वेयरहाफिजसईद के साथ खत्‍म किया।

सईद के नए अकाउंट के मुताबिक यह हाफिज सईद का नया आधिकारिक पेज है और इस पेज पर उसकी ओर से कुछ ट्वीट भी की गई हैं। हाफिज ने लिखा है कि वह जल्‍द ही अपने ट्विटर अकाउंट के सस्‍पेंशन पर विस्‍तार से प्रतिक्रिया देगा।

इसके साथ ही उसने यह भी कहा है कि वह ट्विटर के डबल स्‍टैंडर्ड को सबके सामने लेकर आएगा। हाफिज के मुताबिक सच को कभी भी छिपाया नहीं जा सका है और वह भारत की सच्‍चाई सबके सामने लाता रहेगा। हाफिज ने भारत को दुनिया का सबसे काला लोकतंत्र करार दिया है और लिखा है कि वह इस देश के बारे में ट्वीट करता रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+