Masood Azhar Funding: भारत के दुश्मन का हमदर्द पाकिस्तान, मसूद अजहर को आतंकी कैंप बनाने के लिए देगा 14 करोड़
Masood Azhar Funding: पाकिस्तान एक तरफ तो कर्ज मांगने के लिए दुनिया के सामने शांतिप्रिय देश होने का दिखावा करता है. दूसरी ओर अपने देश में रह रहे आतंकियों को मदद (Masood Azhar Funding) देने से भी बाज नहीं आ रहा है. भारत के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर स्थित हेडक्वार्टर पूरी तरह से बर्बाद हो गया है. भारतीय सेना के एयर स्ट्राइक में मसूद के परिवार के 10 लोग भी मारे गए हैं. उसका ट्रेनिंग कैंप भी बर्बाद हो गया है. अब पाकिस्तान सरकार फिर से भारत के दुश्मन और खूंखार आतंकी की हमदर्द बन गई है. मसूद को 14 करोड़ रुपये की राशि राहत और पुनर्वास के नाम पर देने के लिए शहबाज शरीफ सरकार पूरी तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि उसके परिवार और संगठन के मारे गए सदस्यों के नाम पर यह मुआवजा राशि दी जाएगी.

Masood Azhar के बहाने पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब
पाकिस्तान की आतंक समर्थित सोच और रणनीति एक बार फिर दुनिया के सामने आ गई है. वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान खुद को शांतिप्रिय देश से लेकर आतंक से पीड़ित तक कहता रहा है. खुद अपने ही देश में आतंकियों को पनाह देने से लेकर उन्हें ट्रेनिंग कैंप चलाने तक की सुविधा देता है. अब राहत और पुनर्वास के नाम पर मसूद को अपना संगठन फिर से खड़ा करने के लिए शहबाज शरीफ 14 करोड़ रुपये देने जा रही है. इतना तो स्पष्ट है कि पाकिस्तान सरकार की ओर से राहत के नाम पर जारी की गई रकम सीधे मसूद अजहर को अपने आतंकी मंसूबों को पूरा करने के लिए दिए जाने का एक तरीका है. भारत ने आईएमएफ में भी पाकिस्तान सरकार की आतंक समर्थित नीतियों को जोर-शोर से उठाया था.
यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' में आतंक का गढ़ बना तंदूर! मसूद के 10 रिश्तेदार जिंदा भुने, रोते हुए बोला- अफसोस नहीं
ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए Masood Azhar के परिवार के 10 लोग
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर ने खुद 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. बहावलपुर लाहौर से करीब 400 किमी. इसी शहर में जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर था जिसे भारतीय सेना ने तबाह कर दिया. भारतीय सेना के एयर स्ट्राइक में आतंकी मसूद की बड़ी बहन, बहनोई, भतीजा और उसकी पत्नी, एक और भतीजी और 5 बच्चे मारे गए हैं. माना जा रहा है कि शहबाज शरीफ सरकार की तरफ से इन सभी सदस्यों के नाम से राहत राशि जारी की जाएगी. इसके अलावा, इस एयर स्ट्राइक में जैश के 4 और लोग भी मारे गए हैं और उनके लिए भी सहायता राशि जारी की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: आतंक का दूसरा नाम 'Abdul Rauf Azhar' कौन? कंधार हाईजैक में था लीड रोल, जानें ऑपरेशन सिंदूर में कैसे हुआ ढेर?












Click it and Unblock the Notifications