Kashmir Terror Attack: बिलावल भुट्टो पर भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई, इमरान खान पर भी शिकंजा , क्या है मामला?
Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत पाकिस्तान पर लगातार शिकंजा कस रहा है। आतंकिस्तान के पर सख्त फैसले ले रहा है। इसी बीच भारत ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) के सोशल मीडिया हैंडल 'X' को बैन कर दिया है।

बिलाबल ने खून बहाने की दी थी धमकी
बता दें कि, इन दोनों के सोशल मीडिया हैंडल के जरिए लगातार भड़काऊ पोस्ट शेयर किए जा रहे थे। वहीं पिछले दिनों एक रैली के दौरान बिलावल भुट्टो ने भारत को लेकर उकसाने वाले बयान दिए और कहा था, यदि भारत ने उकसाया तो पाकिस्तान टकराव के लिए तैयार है।
वहीं बिलावल ने सिंधु जल समझौते को रद्द करने पर कहा था कि, या तो इस दरिया में हमारा पानी बहेगा या उनका खून
इनके सोशल मीडिया पर भी एक्शन
बता दें कि, इससे पहले भी भारत सरकार ने नफरत फैलाने वाले कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। जिसमें कई नामचीन कलाकार भी शामिल है। वहीं हानिया आमिर (Hania Aamir), माहिरा खान (Mahira Khan) और अली ज़फ़र (Ali Zafar) के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया गया है।
16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर भी प्रतिबंध
इसके अलावा, 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जिनमें Dawn, Geo News और ARY News जैसे प्रमुख पाकिस्तानी मीडिया हाउस शामिल हैं। इन चैनलों पर भड़काऊ, सांप्रदायिक और भारत-विरोधी फर्जी सामग्री फैलाने का आरोप है।
पाकिस्तान के ऊपर कई प्रतिबंध लगा चुका है भारत
- सिंधु जल समझौता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
- अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) को पूर्णत बंद कर दिया गया है।
- पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का अंतिम अल्टीमेटम जारी किया गया है।
- SAARC वीज़ा छूट योजना के अंतर्गत जारी किए गए सभी पाकिस्तानी वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं।
- भारत का एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) पाकिस्तान के विमानों के लिए बंद कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें Jammu Kashmir News: जम्मू के रामबन में बड़ा हादसा, सेना के तीन जवान शहीद, श्रीनगर की ओर जा रहा था काफिला
दोनों देशों में तनाव
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हमलावरों ने बैसरान घाटी में पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इसी घटना के बाद से ही दोनों देशों में तनाव चरम पर है।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी परिवार की वापसी पर लगाई रोक, जानिए पूरा मामला?












Click it and Unblock the Notifications