Israel Iran War में मदद का दावा करने वाले पाकिस्तान की हवा टाइट, अब अपने देश की सुरक्षा का सताने लगा डर
Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष तेज हो गया है। इजरायल ने ईरान पर 200 लड़ाकू विमानों के साथ हमला करते हुए सैन्य और परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। इजरायली हमले में ईरान के शीर्ष कमांडर, परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं। जवाबी कार्रवाई में तेहरान ने भी तेल अवीव और यरुशलम पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए हैं। इस बीच एक दिन पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ईरान की मदद करने का ऐलान किया था।
पाकिस्तान खुद आर्थिक मोर्चे पर संघर्ष कर रहा है, लेकिन इजरायल के खिलाफ सभी मुस्लिम देशों से एकजुट होने की बात कर रहा था। अब पाकिस्तान के सांसद को अपनी रक्षा का डर सताने लगा है। उन्होंने पाकिस्तानी संसद में सुरक्षा की गुहार लगाते हुए भारत का जिक्र किया है।

Israel Iran War: पाकिस्तान को सता रही अपनी चिंता
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में बोलते हुए सांसद असद कैसर को अब अपने ही देश की रक्षा की चिंता सताने लगी है। उन्होंने भारत और इजरायल के सैन्य समझौते का जिक्र करते हुए कहा, 'अगला नंबर पाकिस्तान का हो सकता है। इजरायल अब हम पर हमला कर सकता है। खुदा रहम करे! इसके बाद उसका (इजरायल) दूसरा निशाना पाकिस्तान हो सकता है।' कैसर ने नेशनल असेंबली में बोलते हुए कहा कि भारत और इजरायल के बीच सैन्य समझौता हुआ है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान भारत ने इजरायल के साथ सैन्य सहयोग के जरिए मिले ड्रोन का इस्तेमाल किया था।
यह भी पढ़ें: Iran Israel War: बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने ईरान को दिया मदद का वादा
ईरान का साथ देने की अपील की
पाकिस्तान के सांसद ने कहा कि जंग की इस घड़ी में हम अपने ईरानी भाइयों के साथ है। पाकिस्तान की सरकार को इस जंग में ईरान की हर संभव मदद करनी चाहिए। पाकिस्तान बार-बार इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग को मुस्लिम ब्रदरहुड के नाम पर जोड़ने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भी सभी मुस्लिम देशों को ईरान के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी। हालांकि, मुस्लिम देशों का ईरान के साथ आना इतना आसान नहीं है। ईरान का दुश्मन सिर्फ इजरायल नहीं है। मिडिल ईस्ट में 16 मुस्लिम देश हैं और सऊदी अरब, इराक और कतर जैसे देश भी बेहद संयमित भाषा में इजरायली हमले की निंदा कर रहे हैं।
बहरहाल पाकिस्तान की अपील पर बाकी देश ध्यान नहीं दे रहे, लेकिन खुद पाकिस्तानी सांसदों को अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। उन्हें इजरायल के हमले का डर अभी से सताने लगा है।
यह भी पढ़ें: Israel Iran war: ईरान में रह रहे भारतीय के लिए जारी हुआ अलर्ट, जानिए एडवाइजरी में क्या कहा गया?












Click it and Unblock the Notifications