Israel Iran war: ईरान में रह रहे भारतीय के लिए जारी हुआ अलर्ट, जानिए एडवाइजरी में क्या कहा गया?
Israel Iran war: इज़रायल और ईरान के बीच हालिया तनाव पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहा तनाव अब खुली सैन्य टकराव की ओर बढ़ चुका है। दोनों देश एक दुसके के ऊपर लगातार मिसाइल और ड्रोन से हमला कर रहा है। इस दौरान दोनों देशों के कई लोगों की जान जा चुकी है जबकि,सैकड़ों लोग घायल हैं। इसी बीच ईरान के तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।
Advisory में क्या कहा गया?
भारतीय दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी में लिखा गया है कि, वर्तमान में ईरान में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए, भारत के सभी नागरिकों तथा भारतवंशी (Persons of Indian Origin) से निम्नलिखित सावधानियां बरतने का अनुरोध किया जाता है।
🔴 कृपया अनावश्यक यात्रा या बाहर निकलने से बचें।
🔴 दूतावास से नियमित संपर्क बनाए रखें।
🔴 ताजा जानकारी और दिशा-निर्देशों के लिए दूतावास के आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करें।

ये भी पढ़ें Iran के सर्वोच्च नेता खामेनेई की सुरक्षा चक्रव्यूह टूटा! सलाहकार शामखानी को Israel ने मार गिराया
आपातकालीन संपर्क नंबर
केवल कॉल के लिए
+98 9128109115
+98 9128109109
केवल व्हाट्सऐप के लिए
+98 9010144557
+98 9015993320
+91 8086871709
क्षेत्रीय संपर्क
बंदर अब्बास: +98 9177699036
ज़ाहेदान: +98 9396356649
आपकी सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। कृपया सतर्क रहें और दूतावास से प्राप्त निर्देशों का पालन करें।
ये भी पढ़ें Israel Iran War: ईरान का गैस पाइपलाइन से लेकर रिफाइनरी तक खाक, 5 प्वाइंट में जानें कितना हुआ नुकसान
ईरान को बड़ा सैन्य नुकसान
इज़राइली हमलों से ईरान को हुआ नुकसान पिछले कई दशकों में उसकी सैन्य क्षमताओं को पहुंचा सबसे गंभीर आघात माना जा रहा है। इज़राइली अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों ने ईरान की युद्ध छेड़ने और उसके परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की क्षमता को गहरा नुकसान पहुंचाया है। ये हमले उस पृष्ठभूमि में हुए हैं जब ईरान ने अप्रैल और अक्टूबर 2024 में इज़राइल पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे, जिनसे क्षेत्र में तनाव पहले ही चरम पर था। वहीं ईरान के कई बड़े सैन्य अधिकारी भी इस हमले में मारे जा चुके हैं।
इज़राइल में भी कई लोगों की मौत
वहीं जवाबी हमलों में, ईरान ने शुक्रवार रात और शनिवार तड़के इज़राइल पर कई प्रमुख बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए। पूरे देश में हवाई हमले के सायरन बजने लगे, जिससे नागरिकों में दहशत फैल गई और वे बंकरों तथा सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। इन हमलों में कई लोगों की मौत हुई और दर्जनों घायल हुए है












Click it and Unblock the Notifications