Iran Israel War: बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने ईरान को दिया मदद का वादा
Iran Israel War: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में पूरी दुनिया दो धड़ों में बंटती नजर आ रही है। हालांकि, पाकिस्तान की अपनी हालत काफी खराब है और चीन और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से मिले कर्ज से देश की अर्थव्यवस्था जैसे-तैसे चल रही है। ऐसे मुश्किल हालात में अपने देशवासियों की जरूरत पर ध्यान देने के बजाय युद्ध में कूदने का फैसला किया है। इजरायल के खिलाफ पूरी दुनिया के मुसलमानों से एकजुट होने का आह्वान किया है।
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संकेत दिया है कि पाकिस्तान की सेना ईरान को मदद दे सकती है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इजरायल सबका दुश्मन है और उसके खिलाफ पाकिस्तान ईरान का साथ दे सकता है। पाकिस्तान ने इजरायल के खिलाफ सभी मुस्लिम देशों से एकजुट होने की भी अपील की है।

Iran Israel War में कूदा पाकिस्तान
इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में पाकिस्तान ने भी अपनी भूमिका बढ़ाने की कोशिश शुरू कर दी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने ईरान पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि गाजा में नरसंहार के खिलाफ मुस्लिम देशों को एकजुट होना होगा। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान पर जिस तरीके से हमला किया गया है, वह सरासर गलत है। हम इस हमले की निंदा करते हैं और ईरान के साथ खड़े हैं। उन्होंने मुस्लिम ब्रदरहुड का पासा फेंकते हुए कहा कि इसके खिलाफ सबको (मुस्लिम बहुल देशों) एकजुट होना होगा। अगर इसे नहीं रोका गया, तो कल इजरायल किसी और पर भी हमला कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Iran Israel War: ईरान की ताकत को कम आकंना पड़ेगा भारी? मिसाइल से लेकर टॉरपीडो तक का है पूरा जखीरा
इजरायल को बताया कॉमन दुश्मन
मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि मुस्लिमों को एकजुट होना होगा। हम सबका आम दुश्मन इजरायल है और उसे सबक सिखाने के लिए हमारी एकता बहुत जरूरी है। ख्वाजा आसिफ यहीं नहीं रुके, बल्कि उन्होंने तो ये भी कहा कि अगर इजरायल को आज नहीं मारा गया, तो आने वाले दिनों में हमारी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
बता दें कि शुक्रवार को इजरायल ने ईरान पर हमला किया था जिसमें टॉप सैन्य कमांडरों और वैज्ञानिकों की मौत हुई है। जवाब में ईरान ने तेल अवीव और यरुशलम पर 200 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। शनिवार को भी दोनों पक्षों के बीच जोरदार हमलों का दौर जारी है। इस संघर्ष में अब तक 78 ईरानी नागरिकों और 2 इजरायली नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें: 'भारत पर हमला किया तो घुसकर मारेंगे', S. Jaishankar की पाकिस्तान को दो-टूक चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications