Pakistan Unrest: इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर आधे घंटे में तीन राउंड गोलियां चलीं, स्नाइपर की तैनाती
Pakistan Unrest के बीच Islamabad हाईकोर्ट के बाहर फायरिंग की आवाज सुनी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार 30 मिनट में कई राउंड गोलियां चलाई गई हैं।

पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी के अलावा Islamabad firing की हालिया वारदात के कारण सुर्खियों में है। रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद हाईकोर्ट कैंपस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस्लामाबाद हाईकोर्ट में फायरिंग वाली साइट पर मौजूद डॉन डॉट कॉम के संवाददाता ने भी गोली चलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर 30 मिनट के अंतराल में कम से कम तीन बार गोलीबारी की आवाज सुनी गई।
उन्होंने कहा, "गोलीबारी बीच-बीच में होती रही।" यह अभी भी हो रहा है। मैंने अभी-अभी पांच गोलियों की आवाज सुनी।" संवाददाता के अनुसार, उच्च न्यायालय के आसपास की इमारतों में स्नाइपर तैनात किए गए हैं।
बता दें कि इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर में इमरान खान को अरेस्ट किया गया था। इसके बाद पाकिस्तान के कई शहरों में काफी उग्र प्रदर्शन और आगजनी देखी गई थी। इमरान ने पाकिस्तान रेंजस्र पर पिटाई के आरोप भी लगाए थे।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स ट्रस्ट (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को NAB ने अरेस्ट किया था। हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी को गैरकानूनी मानने से इनकार कर दिया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट से इन्हें राहत मिली और इमरान जमानत पर बाहर आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications