Imran Khan: पाकिस्तान में फिर से हिंसा, पत्थरबाजी, इमरान को गिरफ्तार करने कोर्ट में बैठी है लाहौर पुलिस
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संघीय कैबिनेट में अपने संबोधन के दौरान कहा है, कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान और उनकी पार्टी "झूठी" हैं।

Imran Khan arrest News: इमरान खान को लेकर पाकिस्तान अभी भी हिंसा की आग में जल रहा है। एक तरह इमरान खान इस्लामाबाद हाईकोर्ट में अपनी जमानत याचिका लेकर पेश हुए हैं, जबकि दूसरी तरफ लाहौर पुलिस भी उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पूरे लाव लश्कर के साथ इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर मौजूद है।
इन सबके बीच पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थकों ने एक बार फिर उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को इस्लामाबाद में श्रीनगर राजमार्ग पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई। उस वक्त पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) ले जाया जा रहा था।
पीटीआई प्रमुख इमरान खान के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए हजारों पाकिस्तानी आज श्रीनगर राजमार्ग जी -13 इस्लामाबाद में जुटे हुए थे, जिनपर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है।
श्रीनगर राजमार्ग पर पीटीआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प के बाद सुरक्षा बलों ने 30 लोगों को गिरफ्तार किया। जब इमरान खान हाई कोर्ट ले जाया जा रहा था, तो हाइवे पर पथराव और भारी गोलाबारी की खबरें आ रही थीं।
श्रीनगर राजमार्ग किया गया बंद
भारी गोलाबारी और पथराव के बाद इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि श्रीनगर राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इस्लामाबाद पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, कि "श्रीनगर राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग लेने का अनुरोध किया गया है।"
पाकिस्तान में पुलिस ने चार से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाने का आपातकालीन आदेश जारी किया है। पूरे इस्लामाबाद में धारा 144 लगा दिया गया है। इस्लामाबाद पुलिस ने ट्वीट किया, ''इस्लामाबाद में धारा 144 लागू है"। पुलिस ने आगे कहा है, कि लोगों से अनुरोध किया जाता है, कि वो कानून को अपने हाथों में ना लें और पब्लिक ऑर्डर बनाकर रखें। नागरिकों से अनुरोध किया जाता है, कि इस्लामाबाद हाईकोर्ट की दिशा में जाने से बचें'।
लाहौर पुलिस गिरफ्तारी के लिए पहुंची
आज इस्लामाबाद अदालत के शुरुआती संक्षिप्त सत्र में, न्यायाधीशों ने इमरान खान की टीम द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों पर जमानत देने के अनुरोध पर सुनवाई की है। जो पाकिस्तान की कानूनी प्रणाली के तहत अभियुक्तों को लंबित मुकदमे से गिरफ्तारी से बचाता है। लेकिन, इस दौरान इमरान खान के समर्थकों ने कोर्ट रूम में ही नारेजाबी शुरू कर दी, जिसके बाद जज कोर्ट रूम से बाहर निकल गये।
वहीं, अदालत में आज इमरान खान के मुख्य वकील बाबर अवान ने संवाददाताओं से कहा, कि ऐसा लगता है कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार करने पर अड़ी हुई है।
उनकी यह टिप्पणी गृह मंत्रालय के कल के बयान के बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि यदि खान को भ्रष्टाचार के मामलों में संरक्षण दिया जाता है तो वह इमरान खान को अन्य आरोपों में गिरफ्तार कर सकती है। सरकार का तर्क है कि खान की रिहाई का मतलब भीड़ ने हिंसा किया है, उसे बढ़ावा देना है।
Recommended Video

दूसरी तरफ इमरान खान के खिलाफ पंजाब प्रांत में दर्ज कई मामलों में गिरफ्तार करने के लिए लाहौर पुलिस की एक टीम इस्लामाबाद पहुंच गई है। शुक्रवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
डॉन अखबार ने बताया कि पुलिस टीम का नेतृत्व उप महानिरीक्षक (इन्वेस्टिगेशन) कर रहे हैं। यह बताया गया है, कि इमरान के खिलाफ मामलों की जांच कर रहे संयुक्त जांच दल ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय को सूचित किया है, कि वह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख की गिरफ्तारी चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications