Indus Water Treaty: भारत के पानी बंद करने पर पाकिस्तान के सांसद ही लगे गिड़गिड़ाने, 'भूखे मर जाएंगे'
Indus Water Treaty: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान (India Pakistan Tension) पर कई कार्रवाई की है। इसमें सिंधु जल समझौता रद्द करना भी शामिल है। भारत के इस कदम ने पाकिस्तान के होश उड़ा दिए हैं। पहले ही पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पानी संकट की वजह से बवाल हो रहा है। देश के कई और हिस्सों में भी पानी की कमी की वजह से लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। सिंधु जल समझौता रद्द होने से पाकिस्तान के सांसद भी सकते में हैं। पाकिस्तानी सांसद सैयद अली जफर ने अपनी सरकार से इस पर कार्रवाई करने की अपील करते हुए कहा कि यह हमारे लिए वॉटर बम है। अगर जल्द इसका समाधान नहीं निकलता है, तो हम भूखे मर जाएंगे।
Indus Water Treaty ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन
पाकिस्तानी संसद में शुक्रवार (23 मई, 2025) को सिंधु जल समझौता स्थगित होने को लेकर बहस हुई थी। इस दौरान सीनेटर सैयद अली जफर ने सिंधु जल समझौता का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान पहले से वॉटर क्राइसिस से जूझ रहा देश है। पानी का मुद्दा हमारे लिए उतना ही अहम होना चाहिए, जितना आतंकवाद है। उन्होंने कहा, 'यह जंग हम पर थोपी गई है। कहा जाता था कि 21वीं सदी में पानी की वजह से जंग होगी और यह बात आज सही साबित होती दिख रही है।' उन्होंने पाकिस्तान में बढ़ती जनसंख्या का हवाला देते हुए कहा कि आज मुल्क में क्लाइमेट चेंज और पाकिस्तान की बढ़ती हुई जनसंख्या की वज़ह से वॉटर स्कॉर्सिटी काफी बढ़ गई है।।

यह भी पढ़ें: India Pakistan Tension: पाकिस्तान को उसके कर्मों की मिलेगी सजा? FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल कराएगा भारत
'हम पर वॉटर बम फोड़ा गया है, हम भूखे मर जाएंगे'
सीनेटर सैयद अली जफर ने सिंधु जल समझौता रद्द किए जाने पर कहा, 'यह वॉटर बम हम पर फोड़ा गया है। इंडस बेसिन हमारी लाइफलाइन है। पाकिस्तान के डैम, पावर प्लांट प्रोजेक्ट सब इसी पर निर्भर हैं। अगर जल्द इसका समाधान नहीं होता है, तो हम भूखे मर जाएंगे। ये एक वॉटर बम हम पर फोड़ा गया है, जिसे हमें हर हाल में डिफ्यूज करना होगा।'
यह भी पढ़ें: Pakistani Spy: जासूसी केस में अरेस्ट हारून का भी था इश्कबाजी का चक्कर, पाकिस्तान में रचाई थी दूसरी शादी












Click it and Unblock the Notifications