Pakistani Spy: जासूसी केस में अरेस्ट हारून का भी था इश्कबाजी का चक्कर, पाकिस्तान में रचाई थी दूसरी शादी

Pakistani Spy: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार हारून के बारे में भी कई खुलासे हुए हैं। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हारून कबाड़ी का काम करता था और उसने पिछले कुछ समय में कई बार पाकिस्तान की यात्रा भी की थी। एजेंसियों के साथ पूछताछ में उसने बताया कि पाकिस्तान में उसने दूसरी शादी की है और अपनी पत्नी से मिलने के लिए वह जाता रहता था। उसके परिवार ने भी उसकी दूसरी शादी की बात मानते हुए कहा कि हारून की बुआ भी पाकिस्तान में रहती है। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भांडाफोड़ हुआ है।

Pakistani Spy: 14 जासूसों का नेटवर्क कई राज्यों

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद से पाकिस्तान के लिए काम करने वाले जासूसों के एक पूरे नेटवर्क की कड़ियां जुड़ती दिख रही हैं। ज्योति मल्होत्रा के साथ शुरू हुआ यह नेटवर्क हरियाणा-पंजाब से होते हुए उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक फैल गया है। यूपी एटीएस ने दिल्ली से मोहम्मद हारून को अरेस्ट किया है। हारून ने पूछताछ में पहलगाम हमले से कुछ दिन पहले ही 20 दिनों के लिए पाकिस्तान जाने की बात कबूल की है।

Pakistani Spy

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान को IMF ने क्यों दिए पैसे? आतंक या आर्थिक सुधार?

दानिश के साथ हारून का कनेक्शन खंगाल रही जांच टीम

ISI एजेंट दानिश को पाकिस्तान हाईकमीशन में वीजा डेस्क पर भेजा गया था। वीजा में उसका नाम एहसान-उर-रहमान है। हारून का संपर्क पाकिस्तानी दूतावास में काम करने वाले मुजम्मिल हुसैन से था। अब तक की जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि हारून का कनेक्शन दानिश से भी था। दानिश ने भारत में अपने जासूसी नेटवर्क में कई लोगों को शामिल किया था और उनसे अलग-अलग शहरों की रेकी कराई थी। यूपी से अरेस्ट हुए तुफैल ने हनी ट्रैप में फंसकर वाराणसी की रेकी की थी। हारून से भी एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

पहलगाम हमले से पहले की थी पाकिस्तान की यात्रा

जांच एजेंसियों को जानकारी मिली है कि हारून ने पहलगाम हमले से पहले पाकिस्तान की यात्रा की थी। वह 5 अप्रैल को गया था और 25 अप्रैल को वापस आया। पाकिस्तान में उसने अपनी बुआ की बेटी से शादी की है और परिवार के लोग भी उसकी दूसरी शादी के बारे में जानते हैं। अब जांच टीम उससे पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारियों से संबंध, उसकी यात्राओं समेत कई सवालों के के जवाब उगलवाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: India Pakistan Tension: पाकिस्तान को उसके कर्मों की मिलेगी सजा? FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल कराएगा भारत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+