India Pakistan War: भारत के एयर स्ट्राइक से बर्बाद हुआ पाकिस्तान, हर राज्य से मांगी नुकसान की रिपोर्ट
India Pakistan War: भारत के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) ने पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है. पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने शुरुआत में इसे नकारने की कोशिश की थी, लेकिन तस्वीरों और वीडियो ने आतंकी कैंपों के तहस-नहस होने की गवाही दे दी है. भारत के सटीक और लक्षित एयर स्ट्राइक ने आतंकी कैंपों को तबाह किया है और जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर हेडक्वार्टर पूरी तरह से नष्ट हो गया है. हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुरीदके स्थित हेडक्वार्टर भी नष्ट हो गया है. भारत की कार्रवाई से हुए नुकसान ने पाक सरकार की नींदें उड़ा दी हैं. पीएम शहबाज शरीफ ने सभी राज्यों को अनुमानित नुकसान की डिटेल रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है. इतने दिनों तक नकारने के बाद आखिरकार पाकिस्तान ने भी मान लिया है भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई ने उसकी कमर तोड़ दी है.

India Pakistan War: पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी जंग जैसे हालात (India Pakistan Tension) से पड़ोसी देश में घबराहट का आलम है. चरमराती अर्थव्यवस्था के साथ ही इस वक्त पड़ोसी देश कमरतोड़ महंगाई से भी जूझ रहा है. अंतर्राष्ट्रीय कर्ज के भरोसे चल रही अर्थव्यवस्था के दौर में पाक सरकार बड़े युद्ध को झेल सकने की हालत में नहीं है. अब तक शहबाज शरीफ सरकार और उनके मंत्री भारतीय एयर स्ट्राइक में नुकसान की बात झुठलाते नजर आ रहे थे, लेकिन अब उन्होंने भी बड़े पैमाने पर हुई तबाही की बात स्वीकार ली है.
यह भी पढ़ें: India Pakistan War: 'अगर प्रधानमंत्री मोदी हैं, तो सब कुछ संभव है', BSF जवान की वतन वापसी पर पत्नी हुईं भावुक
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से भेजे पत्र में सभी राज्यों से अनुमानित नुकसान के बारे में विस्तृत ब्यौरा देने का निर्देश है. नुकसान में इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ ही हुए दूसरी तबाहियों को भी शामिल करने का निर्देश दिया गया है. पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, सिंध के साथ गिलगिट बालटिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर से भी रिपोर्ट मांगी गई है. पाकिस्तान सरकार की हड़बड़ाहट ने स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय सेना की कार्रवाई से उन्हें भारी नुकसान हुआ है.
यह भी पढ़ें: Masood Azhar Funding: भारत के दुश्मन का हमदर्द पाकिस्तान, मसूद अजहर को आतंकी कैंप बनाने के लिए देगा 14 करोड़
रहीम खान एयरबेस को हुआ है बड़ा नुकसान
भारतीय सेना की ओर से दावा किया गया है कि रहीम खान एयरबेस को बड़ा नुकसान पहुंचा है. पीओके से लेकर पंजाब तक 9 आंतकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इसमें बहावलपुर में जैश मुख्यालय और मुरीदके स्थित लश्कर हेडक्वार्टर भी शामिल हैं. मुरीदके के लश्कर हेडक्वार्टर में ही मुंबई धमाकों का दोषी अजमल कसाब रहा था और यहीं उसकी ट्रेनिंग हुई थी. भारतीय सेना के सटीक एयर स्ट्राइक के बाद से हाफिज सईद और मसूद अजहर किसी गुप्त लोकेशन वाले बंकर में समय काट रहे हैं.












Click it and Unblock the Notifications