India Blocks TRT: भारत ने तुर्किये और China को सिखाया सबक, एक एक्शन से पाक के दो दोस्त बेहाल
आतंकियों के पनाहगाह पाकिस्तान (Pakistan) को सबक सिखाने के साथ ही भारत ने अब उसके दोस्तों को भी करारा झटका दिया है। भारत के एक कदम से पाकिस्तान के दो करीबी दोस्त चीन और तुर्की को झटका लग गया है। तुर्की का पब्लिक ब्रॉडकास्टर टीआरटी (India Blocks TRT) लगातार भारत के खिलाफ झूठी खबरें और अफवाहें फैलाने का काम कर रहा था। केंद्र सरकार ने टीआरटी वर्लड का सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक कर दिया है। साथ ही, चीन के ग्लोबल टाइम्स पर भी बैन लगाया गया है। टीआरटी और चीन के ग्लोबल टाइम्स दोनों पर भी भारत के खिलाफ पाकिस्तान समर्थित प्रॉपगैंडा फैलाने का काम हो रहा था। भारत का यह कदम डिजिटल कूटनीतिक रणनीति के लिहाज से बहुत अहम माना जा रहा है।

भारत ने दुष्प्रचार करने वालों पर कसी नकेल
भारत सरकार का यह फैसला मौजूदा डिजिटल चुनौतियों को देखते हुए उठाया गया है। पाकिस्तान की मीडिया और सोशल मीडिया हैंडल से भी भारत के खिलाफ कंटेंट पोस्ट किया जा रहा है। इसमें से कई पर बैन भी लगाया गया है। पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाकर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने की मुहिम में जुटे चीन और तुर्किये पर भी सख्त एक्शन लिया गया है। पाकिस्तान समर्थन इन दोनों न्यूज हैंडल पर ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही थी। चीन और तुर्की दोनों के लिए भारत का यह कदम करारा झटका है।
यह भी पढ़ें: India-Pak War: क्या भारत ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाया? पूर्व IAF पायलट ने बताई सच्चाई
8,000 सोशल मीडिया अकाउंट बैन करने की मांग
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार ने एक्स को 800 सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी दी है जिन पर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। इनमें व्यक्तिगत अकाउंट के साथ ही कई ऐसे खाते भी शामिल हैं जो अंतर्राष्ट्रीय मीडिया संगठनों से जुड़े हुए हैं। बता दें कि तुर्किये ने खुले तौर पर ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया है और पाकिस्तान के साथ अपनी एकजुटता का इजहार किया है। कूटनीतिक मामलों के जानकारों का कहना है कि भारत सरकार का यह कदम क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिहाज से जरूरी है।
यह भी पढ़ें: PM Modi ने सभी NDA CM को बुलाया दिल्ली, Operation Sindoor की सफलता के बारे में देंगे जानकारी
चीन और तुर्की मिलकर दे रहे पाकिस्तान को शह
पहलगाम आतंकी हमले की दुनिया के ज्यादातर देशों ने निंदा करते हुए भारत के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों पर सटीक सैन्य हमले किए। भारत की जवाबी कार्रवाई के विरोध में चीन और तुर्की पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। तुर्की ने खुले तौर पर ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया है, तो चीन के विदेश मंत्री ने पिछले दिनों अपने आधिकारिक बयान में पाकिस्तान को मजबूत और भरोसेमंद दोस्त कहा है।
यह भी पढ़ें: India Pakistan Tension: भारत की कार्रवाई से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश












Click it and Unblock the Notifications