नवाज साहब, कश्मीर नहीं बलूचिस्तान को चाहिए पाक से आजादी
वाशिंगटन। अभी कुछ दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशंस की 70वी जनरल एसेंबली (यूएनजीए)में बता रहे थे कि कैसे भारत चार प्वाइंट्स पर ध्यान देकर पाकिस्तान के साथ संबंध बेहतर कर सकता है। लेकिन अब नवाज के माथे पर अब बलूचिस्तान की वजह से बल पड़ सकते हैं।
जिस जगह पर नवाज कश्मीर और इसके लोगों की आजादी का जिक्र कर रहे थे, उसी जगह पर अब बलूचिस्तान के लोगों ने पाक से आजादी की मांग की है।
पढ़ें- यूएन में दिया नवाज ने शांति का यह फॉर्मूला
एक और वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें
जब से पाकिस्तान के हिस्से वाले कश्मीर में पाक सेना और पुलिस की ज्यादती का वीडियो आया है तब से ही पाक के अंदर भी हालात बदल गए हैं। इसके अलावा एक और वीडियो आया है जिसमें लोग आजादी की मांग कर रहे हैं। पाक में रह रहे मुजाहिर, यानी वे मुस्लिम जो बंटवारे के बाद भारत से पाक आए थे और बलूचिस्तान के नागरिकों ने अब एक अलग देश की मांग कर डाली है।
अमेरिका में प्रदर्शन
अमेरिका में मुजाहिर क्वामी मूवमेंट (एमक्यूएम)ने एक रैली का आयोजन किया था। वाशिंगटन में हुई इस रैली में लोग आजादी के नारे लगा रहे हैं। इस पार्टी की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि जब नवाज शरीफ यूएनजीए को संबोधित कर रहे थे और कश्मीर मुद्दे पर बात कर रहे थे, उस समय पार्टी की अमेरिका शाखा पाक में 50 मिलियन मुजाहिरों पर हो रहे जुर्म के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी।
तो अब पूरी तरह से आजाद है पीओके!
बताया जाता है रॉ का एजेंट
अरशद हुसैन पाक के खिलाफ हो रहे इस विरोध प्रदशर्न के संयुक्त आयोजनकर्ता थे। हुसैन के मुताबिक पाक में इस समय जो50 मिलियन मुजाहिर रह रहे हैं उन्हें अक्सर भारत और यहां की इंटेलीजेंस एजेंसी रॉ का एजेंट बता दिया था। इसके बाद पाक की न्याय व्यवस्था की ओर से उन्हें कोई भी इंसाफ नहीं मिलता है। ऐसे में उनके पास सिर्फ अपनी आवाज यूएन के सामने उठाने का ही एक आखिरी रास्ता बचता है।
पाक से सिर्फ 100 किमी की दूरी पर है सुखोई जेट
इसे भी बताया भारत की साजिश
वहीं दूसरी पाक इस विरोध प्रदर्शन को भी भारत की एक साजिश मानता है। वह मानता है कि भारत अक्सर पाक नागरिकों पर खालिस्तान के आतंकियों को मदद करने का आरोप लगता है। भारत, पाक से ऐसे विरोध प्रदर्शनों के जरिए बदला लेना चाहता है।
इस मुद्दे के साथ ही अब पीएम नवाज को भी यह बात समझनी होगी कि सिर्फ कश्मीर का जिक्र करके वह अंतराष्ट्रीय समुदाय की संवदेनाएं हासिल नहीं कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications