Pakistan Haniya Case: पाकिस्तान की घिनौनी करतूत, लुटेरों को छोड़ विदेशी परिवार पर फायरिंग, बच्ची की मौत

Australian girl killed in Pakistan: पाकिस्तान में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही ने 9 साल की मासूम हानिया अहमद की जान ले ली। ऑस्ट्रेलिया से छुट्टियां मनाने पाकिस्तान आई हानिया अपने परिवार के साथ रिश्तेदारों से मिलने जा रही थी, तभी रास्ते में लुटेरों ने उनकी कार को रोक लिया। परिवार ने मदद के लिए पुलिस को कॉल किया, लेकिन जो पुलिस उन्हें बचाने पहुंची, उसी की गोलीबारी में हानिया की मौत हो गई।

इस घटना ने पाकिस्तान की पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में है और ऑस्ट्रेलिया ने पारदर्शी जांच की मांग की है।

Pakistan Haniya Case

छुट्टियां मनाने आई थी, लेकिन घर नहीं लौट सकी हानिया

हानिया अहमद ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के परिवार की बेटी थी। वह अपने माता-पिता और भाई के साथ हज यात्रा पूरी करने के बाद पाकिस्तान आई थी। परिवार चकवाल जिले में रिश्तेदारों के घर डिनर के लिए जा रहा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी बदल देगा। खुशियों और फैमिली टाइम के लिए पाकिस्तान पहुंची हानिया अब कभी ऑस्ट्रेलिया वापस नहीं लौट सकेगी। उसकी मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ये भी पढे़ं: US Iran Peace Deal: पाकिस्तान नहीं इस देश में होगा अमेरिका-ईरान का डील, मुंह देखते रह गए शहबाज शरीफ

लुटेरों की सूचना पर पहुंची पुलिस, लेकिन परिवार को ही बना दिया निशाना

रास्ते में बाइक पर आए दो हथियारबंद बदमाशों ने परिवार की कार रोक ली। अदील अहमद ने तुरंत पुलिस को कॉल किया। कुछ देर बाद क्राइम कंट्रोल डिपार्टमेंट (CCD) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाश भाग निकले। इसी दौरान परिवार की कार भी वहां से आगे बढ़ने लगी। पुलिस ने बिना पूरी पहचान किए कार को संदिग्ध समझ लिया और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कई गोलियां कार पर दागी गईं, जिससे हानिया, उसके पिता और भाई घायल हो गए।

पुलिस की गोलियों ने ली मासूम की जान

गोली लगने के बाद परिवार को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर हानिया को बचा नहीं सके। 9 साल की बच्ची की मौत ने पूरे मामले को बेहद संवेदनशील बना दिया है। हानिया के पिता का आरोप है कि सबसे पहले पुलिस ने गोली चलाई थी। दूसरी ओर पंजाब पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की तरफ से पहले फायर हुआ था। हालांकि जिस पुलिसकर्मी ने गोली चलाई, उसे हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है और अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो रही है।

ये भी पढे़ं: Yasin Malik की बीवी का दोहरा चेहरा, कश्मीर पर हाय तौबा- PoK पर खामोश क्यों? चुप रहने का कितना लिया पैसा?

पाकिस्तान पर उठे सवाल, ऑस्ट्रेलिया ने मांगी पारदर्शी जांच

घटना के बाद पाकिस्तान की कानून-व्यवस्था और पुलिस ट्रेनिंग पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि अगर पुलिस सही तरीके से स्थिति का आकलन करती तो एक मासूम की जान बच सकती थी। मामला अब पाकिस्तान की सीमाओं से बाहर पहुंच चुका है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना पर चिंता जताते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। परिवार भी न्याय की मांग कर रहा है। यह घटना पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का कारण बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+