UN Hindi Social Media: संयुक्त राष्ट्र ने दिया भारत को तगड़ा झटका, बंद हो रहे हैं ये सभी ऑफिशियल अकाउंट्स

UN Hindi Social Media Close: संयुक्त राष्ट्र (UN) ने घोषणा की है कि उसके हिंदी सोशल मीडिया अकाउंट 30 जून 2026 से बंद कर दिए जाएंगे। इसकी जानकारी UN हिंदी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट के जरिए दी गई। पोस्ट में लिखा गया कि 30 जून के बाद यह अकाउंट एक्टिव नहीं रहेगा और अब तक जुड़े रहने के लिए सभी फॉलोअर्स का धन्यवाद।

इस फैसले को हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। पिछले कई वर्षों से UN हिंदी के जरिए दुनियाभर के हिंदी भाषी लोगों तक संगठन की गतिविधियां, ग्लोबल मुद्दे और महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाई जाती रही है।

UN Hindi Social Media Close

UN ने क्या कहा?

UN हिंदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए मैसेज में बताया गया कि यह प्लेटफॉर्म 30 जून 2026 से बंद हो जाएगा। हालांकि पोस्ट में अकाउंट बंद करने की विस्तृत वजह नहीं बताई गई। UN हिंदी सोशल मीडिया चैनलों के जरिए जलवायु परिवर्तन, शांति मिशन, मानवाधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी जानकारी हिंदी में उपलब्ध कराई जाती थी। इससे भारत समेत दुनिया के करोड़ों हिंदी भाषी लोगों को UN की गतिविधियों को अपनी भाषा में समझने का मौका मिलता था।

ये भी पढ़ें: UN में चीन-पाकिस्तान को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका! अमेरिका के इस एक फैसले से इस्लामाबाद में मचा हड़कंप

हिंदी को बढ़ावा देने की कोशिशों को झटका

विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला UN में हिंदी की मौजूदगी को मजबूत करने की कोशिशों के लिए झटका साबित हो सकता है। भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र में हिंदी के इस्तेमाल को बढ़ाने की वकालत करता रहा है। सोशल मीडिया के जरिए हिंदी कंटेंट दुनियाभर में तेजी से पहुंच रहा था और बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे थे। ऐसे में हिंदी अकाउंट बंद होने से UN और हिंदी भाषी दर्शकों के बीच सीधे संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम कम हो जाएगा।

ये भी पढे़ं: Major Abhilasha Barak: कौन हैं हरियाणा की बेटी मेजर अभिलाषा बराक? वॉर जोन में गाड़ा झंडा, UN से मिला अवॉर्ड

आगे क्या होगा?

हालांकि हिंदी सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए जा रहे हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि UN की हिंदी वेबसाइट या अन्य हिंदी सेवाओं पर इसका कोई असर पड़ेगा या नहीं। कई लोग उम्मीद जता रहे हैं कि भविष्य में किसी नए फॉर्मेट या प्लेटफॉर्म के जरिए हिंदी कंटेंट फिर से उपलब्ध कराया जा सकता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा हिंदी भाषी देश है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी की पहुंच लगातार बढ़ रही है। ऐसे में UN के इस फैसले पर भाषा विशेषज्ञों और हिंदी समर्थकों की नजर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+