पीएम मोदी मिलते बिजनेस लीडर्स से और नवाज शरीफ किराना स्टोर मालिक से!
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कश्मीर का मुद्दा अब शायद सिर्फ हुक्मरानों और वहां पर मौजूद आतंकी संगठनों के लिए टीआरपी हासिल करने का हथकंडा बनकर रह गया है। इसका एक बड़ा उदाहरण पिछले दिनों यूनाटेड नेशंस की 70वीं जनरल एसेंबली में पीएम नवाज शरीफ के भाषण के बाद देखने को मिला।
एक सवाल बना शर्मिंदगी का सबब
यहां पर शरीफ अपने भाषण के बाद पाक मीडिया के सवालों का जवाब देने आए थे। इस दौरान उनसे एक सवाल पूछ लिया गया जो कि उनकी शर्मिंदगी की सबसे बड़ी वजह बना।
इस मीडिया ब्रीफ्रिंग का वीडियो इन दिनों काफी शेयर हो रहा है। वीडियो में एक पाक जर्नलिस्ट शरीफ से सवाल पूछ रहा है जो इस तरह से है, 'जब कभी भी भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को अमेरिका आना होता है, उनकी टीम पहले से ही पूरी तैयारी करके रखती है। वह यहां पर आकर यहां के बिजनेसमेन और कॉरपोरेट लीडर्स के साथ मुलाकात करते हैं। लेकिन हम (पाकिस्तान) सिर्फ एक छोटे से किराना स्टोर मालिक से ही मिलते हैं।'
इस जर्नलिस्ट ने शरीफ से साफ सवाल किया आखिर पाक कब अपने पीएम की इस तरह की कोई विजिट देखेगा जब वह बिजनेस लीडर्स से मुलाकात कर पाक के लिए कोई अच्छी खबर लाएंगे।
शर्मिंदगी के बाद पीएम मोदी पर कसा तंज
इस सवाल के जवाब में नवाज शरीफ ने जवाब दिया, 'यूएन में पाकका मकसद पूरा हो चुका है और हम भी यहां पर अब बिजनेस लीडर्स से मिलेंगे। हम आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे।' पीएम शरीफ की शर्मिंदगी शायद इस कदर बढ़ गई थी कि उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इतना ज्यादा बिजनेसलीडर्स से मिलते हैं कि उन्हें क्या बात करनी है, वह भी भूल जाते हैं।
पीएम मोदी की इस बार की अमेरिकी यात्रा पर पाक मीडिया ने भी करीब से नजर रखी है। पाक के मीडिया ने पीएम मोदी को एक 'रॉकस्टार' का टाइटल दिया है। वहां का मीडिया अब लिखता है, 'पीएम मोदी एक चतुर नेता हैं और वह बखूबी जानते हैं कि रिश्तों को दो देशों के साथ कैसे निभाया जाना चाहिए।'













Click it and Unblock the Notifications