CBSE 10वीं के सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा? आ गया अपडेट, डाउनलोड के लिए तैयार रखें ये 4 क्रेडेंशियल्स
CBSE कक्षा 10 के सेकेंड बोर्ड एग्जाम 2026 (CBSE 10th Second Board Exam Result 2026) में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी समय सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो अपने पहले प्रयास के अंकों में सुधार करना चाहते थे।
परीक्षा मई महीने में आयोजित हुई थी। अब छात्र बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने पहले ही संकेत दिया था कि परिणाम जून 2026 में घोषित किए जाएंगे, हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

इन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट
CBSE कक्षा 10 सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने के बाद छात्र
- cbse.gov.in
- cbseresults.nic.in
पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: NEET UG Re-Exam का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने से पहले हर हाल में निपटा लें ये एक काम!
करीब 6.8 लाख छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इसमें लगभग 6.8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। इससे पहले बोर्ड ने कक्षा 10 फेज-1 परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फेज-1 परीक्षा के लिए 24,83,479 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 24,71,777 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 23,16,008 छात्रों ने सफलता हासिल की। कुल पास प्रतिशत 93.70 फीसदी दर्ज किया गया था।
रिजल्ट देखने के लिए किन डॉक्यूमेंट की जरूरत?
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी जानकारी अपने पास रखनी होगी। वेबसाइट पर लॉगिन करते समय इन विवरणों की जरूरत पड़ेगी।
- रोल नंबर
- स्कूल नंबर
- एडमिट कार्ड आईडी
- जन्म तिथि
मार्कशीट में क्या-क्या होगा
रिजल्ट जारी होने के बाद डाउनलोड होने वाली मार्कशीट में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का प्रकार
- विषयों के अंक
- ग्रेड
- कुल अंक
- पास या फेल की स्थिति
कक्षा 11 में एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज
रिजल्ट के बाद छात्र कक्षा 11 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसके लिए आमतौर पर कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे जाते हैं।
- मूल मार्कशीट
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट (जहां जरूरी हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
क्या है CBSE का Best of Two नियम
CBSE ने छात्रों को एक ही शैक्षणिक वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा देने की सुविधा दी है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि छात्रों के बेहतर अंक सुरक्षित रहते हैं। बोर्ड दोनों प्रयासों के अंकों की विषयवार तुलना करता है। जिस विषय में छात्र का प्रदर्शन बेहतर होता है, वही अंक अंतिम परिणाम में शामिल किए जाते हैं। अंतिम मार्कशीट में केवल सर्वश्रेष्ठ अंक दिखाए जाते हैं, दोनों परीक्षाओं का औसत नहीं जोड़ा जाता।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
CBSE कक्षा 10 परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जिन विषयों में प्रैक्टिकल भी शामिल है, वहां थ्योरी और प्रैक्टिकल के संयुक्त अंकों के आधार पर पासिंग तय की जाती है। CBSE कक्षा 10 के छात्रों के लिए किसी प्रकार की मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता। बोर्ड केवल छात्रों के अंक और उनकी पास या फेल स्थिति घोषित करता है। इसका उद्देश्य रैंक आधारित प्रतिस्पर्धा को कम करना बताया जाता है।
कुछ मामलों में ऐसे छात्र जो पास होने से बहुत कम अंकों से पीछे रह जाते हैं, उन्हें बोर्ड की नीति के अनुसार ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए अलग से कोई सूचना छात्रों को नहीं भेजी जाती। यह प्रक्रिया बोर्ड के निर्धारित नियमों के तहत की जाती है। CBSE की ओर से रिजल्ट की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। ऐसे में सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड कभी भी जारी किया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट! किस तारीख को जारी होगा परिणाम? ये रहा स्कोर चेक करने का तरीका












Click it and Unblock the Notifications