Akhilesh Yadav के छोटे भाई की पत्नी हैं शाही घराने से, खूबसूरती में डिंपल से भी आगे! कौन हैं 'राजलक्ष्मी'?

Akhilesh Yadav Family: अदिति यादव पर हुई विवादित टिप्पणी मामले की वजह से इस वक्त पूरा यादव परिवार चर्चा का विषय बना हुआ है। सपा मुखिया अखिलेश यादव की पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में बनी रहती है, उनकी पत्नी डिंपल भी अक्सर अपने लुक के कारण सुर्खियों में रहती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इस यादव परिवार में एक राजकुमारी भी हैं, जो नाम से ही नहीं बल्कि अपने रूतबे की वजह से भी 'राजलक्ष्मी' कहलाती हैं।

दरअसल यहां पर बात हो रही है समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और अखिलेश के चचेरे भाई आदित्य यादव की पत्नी की, आदित्य सपा के कद्दावर नेता और अखिलेश के चाचा शिवपाल के पुत्र हैं और उनकी पत्नी का नाम राजलक्ष्मी है।

Akhilesh Yadav Family

कौन हैं राजलक्ष्मी?

राजलक्ष्मी एक शाही खानदान से ताल्लुक रखती है, देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत राजलक्ष्मी यूपी की राजनीति और मध्य प्रदेश के एक पुराने राजघराने को आपस में जोड़ती भी है, उनका जन्म आजमगढ़ के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनके पिता संजय सिंह आजमगढ़ से हैं और एक समय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी लोगों में शुमार रहे हैं।

मैहर रियासत की राजकुमारी हैं राजलक्ष्मी की मां

राजलक्ष्मी की मां शारदा कुंवर सिंह मध्य प्रदेश की मैहर रियासत की राजकुमारी रही हैं, यानी राजलक्ष्मी रियासती खानदान की नातिन हैं। सुंदरता के मामले में राजलक्ष्मी अपनी दोनों जेठानियों ( डिंपल-अपर्णा) को कड़ी टक्कर देती हैं, अक्सर सोशल मीडिया पर कौन ज्यादा सुंदर की भी बहस छिड़ जाती है, जिसमें कुछ लोग तो इन्हें सुंदरता के मामले में जेठानी डिंपल पर भारी बताते हैं।

Rajlaxmi

मैहर रियासत का शाही इतिहास

मैहर, जो अब मध्य प्रदेश के सतना क्षेत्र का हिस्सा है, अंग्रेजों के दौर में एक स्वतंत्र रियासत हुआ करती थी। 1947 में आजादी के बाद यह रियासत भारतीय संघ में मिल गई लेकिन इसका शाही रुतबा और सांस्कृतिक महत्व आज भी कायम है। यह वही जगह है जहां त्रिकूट पर्वत पर मां शारदा देवी का प्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थित है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कहा जाता है कि इस ऐतिहासिक मंदिर के जीर्णोद्धार में राजलक्ष्मी के परिवार की अहम भूमिका रही है।

Rajlaxmi

नाना राजा कुंवर नारायण सिंह तीन बार रहे विधायक

राजलक्ष्मी के नाना राजा कुंवर नारायण सिंह जूदेव खुद भी राजनीति में सक्रिय रहे और तीन बार विधायक चुने गए। यानी राजलक्ष्मी का परिवार सिर्फ राजसी विरासत तक सीमित नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक राजनीति में भी गहरी पैठ रखता है।

प्यार से शाही शादी तक का सफर

आदित्य- राजलक्ष्मी की मुलाकात परिवार के जरिए करवाई गई थी, और कहा जाता है कि पहली ही मुलाकात में दोनों को एक-दूसरे की पसंद आ गई थी। 17 फरवरी 2016 को लखनऊ में दोनों की सगाई हुई, और इसके बाद 10 मार्च 2016 को सैफई में पूरे रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई। 13 मार्च 2016 को दिल्ली में भव्य रिसेप्शन रखा गया, जिसमें राजनीति, बिजनेस और सिनेमा जगत के कई दिग्गज शामिल हुए थे।

Rajlaxmi

पढ़ाई-लिखाई में भी आगे राजलक्ष्मी सिंह यादव

राजलक्ष्मी सिर्फ खूबसूरत और शाही खानदान की नहीं, बल्कि पढ़ी-लिखी भी हैं। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से एमए की डिग्री हासिल की है, वही यूनिवर्सिटी जहां से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भी पढ़ाई की थी। यह दिलचस्प इत्तेफाक यादव परिवार की दोनों बहुओं को एक अलग धागे से जोड़ता है।

Rajlaxmi

कौन हैं उनके पति आदित्य यादव?

आदित्य यादव का असली नाम अंकुर यादव है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके आदित्य देश के सबसे बड़े सहकारी संगठनों में से एक, इफको (IFFCO) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में सबसे युवा सदस्य के तौर पर शामिल हैं। वो बदायूं सीट से सांसद हैं। आदित्य-राजलक्ष्मी को शादी से एक बेटा अर्जुन है।

यह पढ़ें:Aditi Yadav Vivad: 'शारीरिक हमले की आशंका', अखिलेश पर भड़कने वाली रोली तिवारी को सपा से क्यों निकाला गया?
यह पढ़ें:Aditi Yadav Vivad: 'शारीरिक हमले की आशंका', अखिलेश पर भड़कने वाली रोली तिवारी को सपा से क्यों निकाला गया?
यह पढ़ें:Aditi Yadav: 'हमें तो बंद कमरे में निपटाया, बेटी पर आई तो तड़प उठे', अखिलेश पर भड़कने वाली रोली मिश्रा कौन?
यह पढ़ें:Aditi Yadav: 'हमें तो बंद कमरे में निपटाया, बेटी पर आई तो तड़प उठे', अखिलेश पर भड़कने वाली रोली मिश्रा कौन?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+