पाकिस्तान में दिखा एलन मस्क का हमशक्ल, वीडियो हुआ वायरल, ट्रंप का डुप्लीकेट भी आया था कुल्फी बेचता नजर!
Elon Musk's Lookalike: सोचिए अगर आप एक ढाबे में बैठकर खाना खा रहे हों और अचानक आपके सामने टेस्ला और X के मालिक एलन मस्क जैसा दिखने वाला कोई शख्स आ जाए! हैरान रह जाएंगे न? कुछ ऐसा ही पाकिस्तान में हुआ, जहां एलन मस्क का हमशक्ल खाने का मजा लेते हुए नजर आया। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही मजेदार मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
इससे पहले पाकिस्तान में डोनाल्ड ट्रंप के हमशक्ल कुल्फी बेचते नजर आए थे, और अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क का 'डुप्लिकेट' सामने आ गया है। लोग पूछ रहे हैं- "ये एलन मस्क पाकिस्तान में क्या कर रहे हैं?" वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इसे देखकर हैरान है।

ढाबे पर दोस्तों संग बैठा दिखा एलन मस्क का हमशक्ल
पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर गौहर जमान ने इस वीडियो को शेयर किया। वीडियो में एलन मस्क से हूबहू मिलता-जुलता एक शख्स अपने दोस्तों के साथ ढाबे पर चावल खाते हुए नजर आ रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह कैमरे की तरफ देखता है और इशारे में खाने की तारीफ करता है।
ये भी पढ़ें: Video: गाजियाबाद में फिर से थूक लगाकर रोटी बनाता दिखा शख्स, हरकत में पुलिस, इस बार किस होटल का मामला?
गौहर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "Elon Musk in Pakistan" इतना ही नहीं, उन्होंने इस शख्स का एक दिलचस्प नाम भी रख दिया- "एलन मस्क खान यूसुफजई।"
Look at this doppelganger of @elonmusk is KPK, Pakistan 🇵🇰
Elon Musk Khan Yousafzai 😁#ElonMusk pic.twitter.com/Btha6pWNM1
— Gohar Zaman - گوہر زمان (@goharxaman) March 14, 2025
यूजर्स के मजेदार कमेंट्स
वीडियो वायरल होते ही लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने कहा, "टीवी शो वालों को इसे पैरोडी शो में लेना चाहिए!" तो किसी ने लिखा, "एलन मस्क तो पाकिस्तान में बिरयानी खाने आए हैं!"
डोनाल्ड ट्रंप का हमशक्ल भी आया चर्चा में
एलन मस्क का हमशक्ल देखते ही लोगों को पाकिस्तान में कुल्फी बेचने वाला ट्रंप का डुप्लिकेट याद आ गया। एक यूजर "5Axes" ने ट्रंप के हमशक्ल का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गाने के अंदाज में कुल्फी बेचता नजर आ रहा है।यूजर ने कैप्शन में लिखा, "पाकिस्तानी ट्रंप, एलन भाई से मिलने का इंतजार कर रहे हैं!"
पहले भी वायरल हो चुके हैं मस्क के हमशक्ल
यह पहली बार नहीं है जब एलन मस्क के किसी डुप्लिकेट का वीडियो वायरल हुआ हो। साल 2022 में चीन में भी एक व्यक्ति मिला था, जिसका चेहरा मस्क से काफी मिलता-जुलता था। पहले पाकिस्तानी ट्रंप, अब एलन मस्क का हमशक्ल- क्या अगली बार हमें जेफ बेजोस या मार्क जुकरबर्ग का डुप्लिकेट भी पाकिस्तान में मिलेगा? सोशल मीडिया पर लोग अब अगली सनसनी का इंतजार कर रहे हैं!
ये भी पढ़ें: क्या मारा गया भारत का नंबर वन दुश्मन आतंकी हाफिज सईद? पाकिस्तान में बड़ा हमला, क्या है लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications