क्या मारा गया भारत का नंबर वन दुश्मन आतंकी हाफिज सईद? पाकिस्तान में बड़ा हमला, क्या है लेटेस्ट अपडेट
Hafiz Saeed: लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जमात-उद-दावा (JuD) का संस्थापक और 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। असल में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली है कि लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख सदस्य अबू कताल की शनिवार 15 मार्च की रात पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि इस हमले के वक्त अबू कताल के साथ हाफिज सईद भी था।
अबू कताल उर्फ फैसल नदीम, जिसे कताल सिंधी के नाम से भी जाना जाता है, हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था और पुंछ-राजौरी क्षेत्र में सक्रिय था। सूत्रों के हवाले से शुरुआती जानकारी में ये बात सामने आई कि झेलम इलाके में हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हुई है। इसमें एक अबू कताल और दूसरा हाफिज सईद था। हालांकि हाफिज सईद की मौत की फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अबु कताल की पहचान हो गई है।

क्या झेलम इलाके में हुई गोलीबारी में अबू कताल और हाफिज सईद साथ थे?
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस हमले के वक्त अबू कताल और हाफिज सईद दोनों साथ में थे। अबू कताल जहां इस हमले में मारा गया है। वहीं हाफिज सईद हमले में घायल हुआ है और उसकी हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि हाफिज सईद झेलम से अपने ठिकाने पर लौट रहा था, तभी उनपर फायरिंग की गई। जिसमें अबू कताल मारा गया और हाफिज सईद को भी गोली लगी लेकिन वो बच गया। रिपोर्ट ये भी है कि उसे रावलपिंडी के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इसकी भी कोई आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।
केंद्रीय खुफिया एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया दिया, "हमें सूचना मिली कि शनिवार रात को जब अबू कताल अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ यात्रा कर रहे थे, तब अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा टीम का एक सदस्य भी मारा गया है और हमलावरों की तलाश जारी है।"
कौन हैं लश्कर-ए-तैयबा का चीफ हाफिज सईद?
आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का चीफ हाफिज सईद भारत की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट में टॉप पर है। हाफिज सईद 26/11 मुंबई हमले के पीछे था। इसी ने इस हमले की प्लानिंग की थी। हाफिज सईद पुलवामा अटैक का भी मास्टरमाइंड है। लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन पर लगभग एक करोड़ डॉलर का इनाम है।












Click it and Unblock the Notifications