Asim Munir: पाकिस्तान आर्मी चीफ को मिला प्रमोशन, इधर सोशल मीडिया पर शुरू हो गया बवाल

Asim Munir: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने भारत के हाथों बुरी तरह पिटने के बाद भी असीम मुनीर को प्रमोशन देने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि भारत से मिली शर्मनाक हार की किरकिरी से ध्यान हटाने के लिए मुनीर को प्रमोशन देकर शरीफ सरकार प्रोपगैंडा फैलाना चाहती है। पाकिस्तानी सरकार अपने देश की जनता को यह यकीन दिलाने में जुटी है कि उनकी फौज की मिट्टी पलीद नहीं हुई है, बल्कि उसने शानदार काम किया है। इसलिए आर्मी चीफ का कद बढ़ाकर फील्ड मार्शल का ओहदा दिया जा रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर मुनीर की जमकर खिल्ली उड़ रही है।

Asim Munir की सोशल मीडिया पर उड़ रही है खिल्ली

पाकिस्तान की कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पास कर पाक आर्मी चीफ के प्रमोशन को मंजूरी दी है। अब मुनीर को फील्ड मार्शल का दर्जा मिल गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सेना की नाकामी और करारी शिकस्त के लिए दूसरे देशों में आर्मी चीफ को बर्खास्त किया जाता है। पाकिस्तान का आलम अलग ही है और यहां हारने वाले सेना प्रमुख को पदोन्नत कर फील्ड मार्शल बनाया जा रहा है। बता दें कि पाकिस्तान की सेना इस वक्त देश में बेहद अलोकप्रिय हो चुकी है। बलूचिस्तान में सेना पर बलोच विद्रोही अक्सर हमले करते रहते हैं। दूसरी ओर देश में महंगाई और बेरोजगारी हद से ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे हालात में माना जा रहा है कि देश का ध्यान भटकाने के लिए आर्मी चीफ को प्रमोशन देकर पाकिस्तानी सरकार अपना प्रोपगैंडा सेट कर रही है।

Asim Munir

यह भी पढ़ें: असीम मुनीर को चूमते नजर आए शाहिद अफरीदी और अख्तर, भड़के लोग, कहा- 'बेशर्म, झूठे और मक्कार हो तुम लोग'

अदनान सामी ने उड़ाया मजाक

हार के बावजूद प्रमोशन मिलने पर असीम मुनीर को खूब ट्रोल किया जा रहा है। पाकिस्तान की नागरिकता छोड़कर भारतीय बने सिंगर अदनान सामी ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ का खूब मजाक बनाया है। उन्होंने एक फनी वीडियो शेयर करते हुए कहा कि असीम मुनीर का मजाक बनाया है। सामी मे मुनीर के फील्ड मार्शल बनने का मजाक उड़ाते हुए दिखाया है कि हारने के बावजूद कैसे उनका ओहदा बढ़ाया गया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने एक स्माइली भी शेयर की है।

एक दूसरे यूजर ने मुनीर का मजाक उड़ाते हुए उनकी उपलब्धियां गिनवाई हैं, जो असल में भारत से मिली शिकस्त की कहानी है।

एक और यूजर ने असीम मुनीर का मजाक उड़ाते हुए उन्हें इतने सारे मेडल से नवाज दिए हैं।

यह भी पढ़ें: फील्‍ड मार्शल का पद क्‍या होता है? जो पाकिस्‍तान ने आसिम मुनीर को दिया, क्‍या‍ मिलता है पावर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+