असीम मुनीर को चूमते नजर आए शाहिद अफरीदी और अख्तर, भड़के लोग, कहा- 'बेशर्म, झूठे और मक्कार हो तुम लोग'
Shahid Afridi and Shoaib Akhtar: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना पर बेशर्मी से सवाल खड़े करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसे देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा जमकर इन दोनों क्रिकेटरों पर फूटा है। लोग उन्हें 'बेशर्म, झूठा और प्रोपगेंडा फैलाना वाला बोल रहे हैं।'
दरअसल वायरल वीडियो किसी समारोह का है, जिसमें अफरीदी पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर को चूमते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं शोएब अख्तर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के गले मिलते दिख रहे हैं।

ये किस बात का जश्न मना रहे हैं, भड़के लोग
इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स ने पूरे पाकिस्तान की खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी, इन्होंने लिखा है कि 'इसे कहते हैं दोगलापन, ये किस बात का जश्न मना रहे हैं।'
'शाहिद अफरीदी ने असीम मुनीर को किया Kiss'
लोगों को शाहिद और शोएब का यूं असीम मुनीर को चूमना रास नहीं आया है और उन्होंने इनकी जमकर हंसी उड़ाई , लोगों ने लिखा है कि 'भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ऐसी-तैसी कर दी, इसके बावजूद इनकी बेशर्मी देखो, ये पोज मारने से बाज नहीं आ रहे हैं।' लोगों ने कहा कि 'अफरीदी और अख्तर जैसे बेशर्म लोग कहीं पूरी दुनिया में नहीं होंगे।'
क्या कहा था शाहिद अफरीदी ने?
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अफरीदी ने कहा था कि 'इंडिया में पटाखा भी फूटता है ना तो ये लोग शोर मचाने लगते हैं कि ये पाकिस्तान ने करवाया है। इनकी आदत हो गई है हर चीज के लिए पाकिस्तान को कोसने की, अरे कोई इनसे सवाल क्यों नहीं करता है कि जब पहलगाम में हमला हुआ तो इनकी सेना कहां सो रही थी?'
इंडिया वाले दोहरे चरित्र के मालिक हैं: अफरीदी
उन्होंने भारत और भारतीय सेना दोनों पर पाकिस्तान को बदनाम करने का आरोप लगाया था और कहा था कि 'इंडिया वाले दोहरे चरित्र के मालिक हैं।'
'ऑपरेशन सिंदूर'
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया और पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, ये सभी आंतकी ठिकाने पाकिस्तानी सरकार के जरिए पोषित हो रहे थे।
ये अल्पविराम है, युद्दविराम नहीं: PM मोदी
जिसके जवाब में बौखलाए पाकिस्तान ने इंडियन बार्डर पर हमले शुरू कर दिए लेकिन उसे हर जगह मुंह की खानी पड़ी, उसके हर प्रयास को भारतीय सेना ने विफल कर दिया, पाकिस्तान को इस हमले में भारी नुकसान भी हुआ है, हालांकि इसके बाद से दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ लेकिन पीएम मोदी ने कहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' खत्म नहीं हुआ है, ये अल्पविराम है, युद्दविराम नहीं।'












Click it and Unblock the Notifications