Asim Munir को भारत के हाथों करारी शिकस्त के बाद मिला प्रमोशन, सैन्य तानाशाही का इतिहास दोहराएगा पाकिस्तान?
Asim Munir Promotion: पाकिस्तान की राजनीति से लेकर अंतर्राष्ट्रीय संबंध और कूटनीति तक के फैसलों में सेना का दखल रहा है। पहलगाम अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के नागरिक विमानों, गुरुद्वारों और शहरों तक को निशाना बनाने की नापाक कोशिश की थी। हालांकि, भारत के सटीक एयर डिफेंस ने इन हमलों को नाकाम कर दिया है। भारत के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद भी पाकिस्तान कैबिनेट ने आर्मी चीफ असीम मुनीर को प्रमोशन देने का फैसला किया है। मुनीर को अब फील्ड मार्शल बनाया गया है। भारत से मिली हार के बाद मिले प्रमोशन के बाद ऐसी अटकलें भी चल रही हैं कि क्या एक बार फिर पाकिस्तान सैन्य शासन की ओर बढ़ गया है? या फिर इसके पीछे ही पाकिस्तान का अपना प्रोपगैंडा बढ़ाना ही उद्देश्य है।
Asim Munir के प्रमोशन पर उठ रहे सवाल
पाकिस्तान में सैन्य तानाशाही का इतिहास रहा है। असीम मुनीर को मिले प्रमोशन के बाद एक बार फिर यह सवाल सामने है कि क्या फिर से पड़ोसी देश में तख्तापलट की तैयारी हो रही है? 1971 में भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान में सैन्य तख्तापलट हुआ था। तब जिया-उल-हक ने जुल्फिकार अली भुट्टो को हटाकर सत्ता पर कब्जा जमा लिया था। 1999 में फिर यही स्क्रिप्ट परवेज मुशर्रफ ने दोहराई और नवाज शरीफ को सत्ता से बेदखल कर दिया था। असीम मुनीर पाकिस्तान में अपनी कार्यशैली की वजह से बेहद अलोकप्रिय हैं। इसके बावजूद कैबिनेट ने उन्हें प्रमोशन देकर फील्ड मार्शल बना दिया है।

यह भी पढ़ें: असीम मुनीर को चूमते नजर आए शाहिद अफरीदी और अख्तर, भड़के लोग, कहा- 'बेशर्म, झूठे और मक्कार हो तुम लोग'
भारत के खिलाफ प्रोपगैंडा फैलाने के लिए एक और चाल?
पाकिस्तान की आदत भारत के खिलाफ प्रोपगैंडा फैलाने की रही है। शहबाज शरीफ सरकार लगातार अपनी हार की बात छुपाकर उल्टे पाकिस्तान की बड़ी जीत का दावा कर रही है। माना जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रही किरकिरी से बचने और भारत के खिलाफ दुष्प्रचार को बढ़ावा देने के लिए आर्मी चीफ को प्रमोशन दिया गया है। इस प्रमोशन के जरिए पाकिस्तान अपने ही देश के लोगों को यह यकीन दिलाने की कोशिश कर रहा है कि पाक आर्मी को हार नहीं बल्कि बड़ी जीत मिली है।
यह भी पढ़ें: India Pakistan: पाकिस्तानी पीएम ने भारत को माना एशिया का बॉस, देखते रह गए असीम मुनीर, क्या है मामला?












Click it and Unblock the Notifications