'पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी', पाक आर्मी चीफ संग फोटो शेयर कर अमित मालवीय ने साधा निशाना
Operation Sindoor: बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। अमित मालवीय ने राहुल गांधी की पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के साथ तस्वीरें शेयर की। वहीं ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल उठाने पर राहुल गांधी पर निशाना साधा। अमित मालवीय ने लिखा कि, यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि राहुल गांधी पाकिस्तान और उसके समर्थकों की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने अब तक प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर की बेदाग़ सफलता पर बधाई नहीं दी, जो भारत की स्पष्ट सैन्य श्रेष्ठता को दर्शाता है।

'अब राहुल गांधी का अगला कदम क्या होगा?'
अमित मालवीय ने आगे लिखा कि, 'इसके बजाय, वे बार-बार यही सवाल करते हैं कि हमारे कितने जेट्स गिराए गए? जबकि इस सवाल का जवाब DGMO की ब्रीफिंग में पहले ही दिया जा चुका है। हैरानी की बात यह है कि राहुल गांधी ने एक बार भी यह नहीं पूछा कि पाकिस्तान के कितने फाइटर जेट मारे गए, या भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तानी एयरबेस पर की गई कार्रवाई में कितने जेंट्स उनके हैंगर में ही नष्ट हो गए। अब राहुल गांधी का अगला कदम क्या होगा? निशान-ए-पाकिस्तान स्वीकार करना?'
राहुल ने विदेश मंत्री पर उठाए सवाल
बता दें कि, राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लगातार सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर पर सवाल उठाते हुए कहा कि, विदेश मंत्री एस. जयशंकर की चुप्पी सिर्फ़ सार्थक नहीं है, बल्कि निंदनीय भी है। इसलिए मैं फिर पूछता हूँ, पाकिस्तान को पहले से जानकारी कैसे थी, और इसकी वजह से भारत ने कितने विमान खोए? यह कोई चूक नहीं थी यह एक अपराध था। और देश को सच जानने का हक़ है।
ये भी पढ़ें Jammu Kashmir Encounter: शोपियां के बाद त्राल में कुचला आतंक का फन! 3 दिन में कौन-कौन से 6 खूंखार आतंकी ढेर?
वायुसेना ने कितने विमान खोए?- राहुल
वहीं इस पहले भी राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा था कि, 'हमले की शुरुआत में ही पाकिस्तान को सूचना देना एक गंभीर अपराध था। विदेश मंत्री (EAM) खुद सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार कर चुके हैं कि भारत सरकार (GOI) ने ऐसा किया।
अब दो सीधे सवाल हैं
- यह आदेश किसने दिया?
- इस फैसले के कारण हमारी वायुसेना ने कितने विमान खोए?
- देश को इन सवालों के जवाब चाहिए और सच छुपाया नहीं जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें Operation Sindoor: अमेरिका के लिए देरी से रवाना होगा भारत का कूटनीतिक दल, शशि थरूर ने बताई इसके पीछे की वजह
अमित मालवीय के पोस्ट पर कांग्रेस ने दिया जवाब
बीजेपी नेता अमित मालवीय की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'हम इस देश की राजनीतिक नेतृत्व से पूछना चाहते हैं - क्या आपने पाकिस्तान को पहले से सूचना दी थी? क्या यही वजह है कि मसूद अज़हर और हाफिज सईद बचकर निकल गए?
उन्होंने आगे कहा, 'जहाँ तक निशान-ए-पाकिस्तान की बात है, तो हमारे नेता मोरारजी देसाई अकेले भारतीय राजनेता थे जिन्हें यह सम्मान मिला था। लेकिन कुछ और लोग हैं जो इसके हकदार हैं जैसे लालकृष्ण आडवाणी और वो व्यक्ति जो बिना बुलाए नवाज़ शरीफ़ के यहाँ बिरयानी खाने चले गए। हमें लगता है उन्हें निशान-ए-पाकिस्तान ज़रूर मिलेगा।
पवन खेड़ा ने आगे तंज कसते हुए कहा, एक और व्यक्ति हैं जो इसके हक़दार हैं वो जिन्होंने कहा था कि हमने एक्शन की शुरुआत में ही पाकिस्तान को सूचित कर दिया था। ये शब्द विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के हैं। उन्होंने पाकिस्तान को बताया कि हम सिर्फ़ आतंकियों के ठिकानों पर कार्रवाई कर रहे हैं। उनके अमेरिका से बहुत गहरे संबंध हैं अब देखते हैं उन्हें कौन सा पुरस्कार और किस देश से मिलता है।'












Click it and Unblock the Notifications