भीषण हादसा: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 की मौत, 74 घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बस और एक ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 74 लोग घायल हो गए। यह हादसा आज तड़के सबह हुआ।

इस्लामाबाद, 19 जुलाई। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बस और एक ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 74 लोग घायल हो गए। यह हादसा आज तड़के सबह हुआ। बचाव अधिकारियों ने बताया कि लाहौर से 466 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में डेरा गाजी खान जिले में एक बस की कंटेनर ट्रक से टक्कर होने के कारण यह दुर्घटना हुई।

road accident

घायलों और मृतकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डेरी गाजी खान टीचिंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक नजीबुर रहमान ने बताया कि इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 74 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की स्थिति काफी नाजुक है। हादसे में मारे गए ज्यादातर लोग मजदूर थे जो ईद मनाने के लि अपने घर जा रहे थे। पंजाब के सीएम उस्मान बुजदार ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया लेकिन पीड़ितों के लिए किसी मुआवजे की घोषणा नहीं की।

यह भी पढ़ें: एक दिन की राहत के बाद दिल्ली में आज कोरोना से 3 लोगों की मौत, रविवार को जीरो था आंकड़ा

बता दें कि पाकिस्तान में यातायात के नियमों का बमुश्किल से पालन होने की वजह से वहां घातक रोड एक्सीडेंट की घटनाएं आम हैं। इसके अलावा पाकिस्तान में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की हालत खस्ताहाल है। पिछले महीने पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक रेल हादसे में 56 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने आज के हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+