RBI के Rs 2,000 का नोट वापस लेने के फैसले से अर्थव्यवस्था व शेयर मार्केट पर क्या असर पड़ेगा?
2000 का नोट वापसी के फैसले से काले धन की मात्रा कम होगी। कर संग्रह सुधार में मदद भी मिलेगी। शेयर मार्केट विशेषज्ञों की मानें तो इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 19 मई 2023 को तत्काल प्रभाव से चलन से वापस लेने की घोषणा की है। बैंक 23 मई से 30 सितम्बर तक एक बार में 2000 के 10 नोट बदलने की प्रकिया शुरू करेंगी। 2000 के 89 प्रतिशत नोट मार्च 2017 में जारी किए गए थे। चार-पांच साल में इन नोटों को आरबीआई ने वापस ले लिया है। हालांकि साल 2018-19 में ही इनकी छपाई बंद कर दी गई थी।
Recommended Video

2000 के नोट चलन से बाहर होने की खबर के बाद लोगों के जेहन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर साल 2016 की नोटबंदी की तरह इस फैसले से भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर मार्केट पर क्या असर पड़ेगा?
बाजार के जानकारों को भरोसा है कि दो हजार रुपए के नोट को वापस लेने से अर्थव्यवस्था व शेयर मार्केट पर कोई विशेष असर नहीं पड़ेगा। बाजार इस बार देश में भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र तेजी से डिजिटलीकरण हो गया है।
बिज़नेस टुडे की न्यूज के अनुसार इंडिपेंडेंट मार्केट एनालिस्ट अंबरीश बलिगा ने कहा कि आम तौर पर लोगों ने बड़े पैमाने पर ऑनलाइन भुगतान सुविधाओं का उपयोग करना शुरू कर दिया है। इसलिए जैसा कि हमने 2016 में पहले देखा था, वैसा कोई बड़ा मुद्दा नहीं दिखता है।
यह भी पढ़ें: 2000 रु के नोट चलन से हुए बाहर, जानें नवंबर 2016 की नोटबंदी के जैसे क्यों नहीं हैं घबराने की जरूरत
वहीं, वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज के इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट क्रांति बथिनी कहते हैं कि इस कदम से बाजार और अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि करेंसी का सर्कुलेशन पहले से ही कम है। साथ ही, देश में डिजिटलीकरण भुगतान प्रणाली भी बहुत मजबूत है।
इक्विनोमिक्स रिसर्च एंड एडवाइजरी के संस्थापक जी चोकालिंगम की मानें तो 2000 का नोट चलने से वापस लेने का फैसला शानदार कदम है। अब ज्यादातर यह बैंकों के पास है और कुछ मात्रा शायद काले धन के जमाखोरों के पास है। काले धन वाले लोगों को किनारे कर दिया जाएगा क्योंकि जनता या आम आदमी इसे स्वीकार करने में संकोच करेगा। यह कदम अंततः काले धन की मात्रा को कम करेगा और कर संग्रह में सुधार करने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ेंं: 2000 currency note वापसी के फैसले पर कांग्रेस का तंज, जयराम रमेश बोले- ये है 'स्वयंभू विश्वगुरु का स्टाइल..'












Click it and Unblock the Notifications