2000 रु के नोट चलन से हुए बाहर, जानें नवंबर 2016 की नोटबंदी के जैसे क्यों नहीं हैं घबराने की जरूरत
नवंबर 2016 की नोटबंदी से क्यों अलग है इस बार की 2000 की नोटों को वापस लेने का फैसला। आइए जानते हैं क्यों नहीं है इस बार घबराने की जरूरत?

RBI on 2000 Rupee note: केंद्रीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को 2000 रुपये (2000 Rupees Note) के नोट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आरबीआई ने दो हजार के नोर्ट को चलन से बाहर करने ऐलान कर दिया है। इससे पहले 8 नवंबर 20016 को अचानक से मोदी सरकार ने पांच सौ और एक हजार के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया था यानी नोटबंदी कर दी थी, और लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि अब जब दो हजार के नोट को आरबीआई ने चलन से बाहर करने का निर्णय लिया है जो घबराने की जरूरत क्यों नहीं है।
- 2000 का नोट चलन से बाहर किए जाने पर आपको घबराने की जरूरत इसलिए नहीं है कि क्योंकि आरबीआई ने नोट को चलन से बाहर तो किया है लेकिन वो वैध है।
- जिसके पास भी दो हजार रुपये का नोट है उसके पास उन नोटों को बैंक में जमा करने का 30 सितंबर 2023 यानी कि अभी से लेकर पूरे तीन महीने तक का समय है।
- 8 नवंबर 2016 की नोटबंदी से इस बार का फैसला इसलिए अलग है क्योंिक कारण, रिजर्व बैंक ने 2 हजार के नोट को अभी बंद नहीं किया है ये वैध रहेगा। इसे लेने से कोई इनकार नहीं कर सकता है।
- सीधे तौर पर आपको समझना होगा कि सरकार ने इस बार नोट को बंद तो किया है लेकिन इस पर तुरंत से 8 नवंबर 2016 की तहर प्रतिबंध नहीं लगाया है।
- 8 नवंबर को जो नोटबंदी की गई थी उस रात से ही 500 रुपये और 1000 हजार रुपये के नोटों को बंद कर दिया था यानी वो उसी रात से अवैध हो गए थे।
- पीएम नरेंद्र मोदी 8 नवंबर 2016 की रात में नोटबंदी करते हुएखुद जनता के नाम संदेश देते हुए नोट बंदी का ऐलान किया था।
- सीधे तौर पर समझने की बात है कि नवंबर 2016 में नोट को तुरंत प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया था और इस बार दो हजार के नोट 30 सितंबर तक वैध रहेंगे। आरबीआई ने बैंकों को किसी को भी दो हजार रुपये के नोट जारी ना करने का आदेश दिया है।
जानिए 2 हजार के नेाट वापस लेने पर क्या बोले आरबीआई के पूर्व डिप्टी गर्वनर
आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर गांधी का कहना है कि 2,000 रुपये के बैंक नोटों को वापस लेने से काले धन पर "काफी हद तक" अंकुश लगाने में मदद मिलेगी क्योंकि लोग उच्च मूल्य के नोटों की जमाखोरी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications