2000 currency note वापसी के फैसले पर कांग्रेस का तंज, जयराम रमेश बोले- ये है 'स्वयंभू विश्वगुरु का स्टाइल..'

2000 रुपये के नोट वापस लेने के RBI के फैसले को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

Congresss taunt on the decision to withdraw 2000 notes

2000 note: नोटबंदी के वक्त उफान वाली सियासत का एक बार आगाज हुआ। वजह फिर 'नोट' ही बना हैं। आरबीआई का 2000 के नोट का चलन वापस लेने के फैसले पर सियासी पारा हाई हो गया हैं। केंद्र सरकार पर कांग्रेस चौतरफा हमला करने जुट गई हैं।

दो हजार के नोट का चलन बाहर होने का फरमान क्या आया, दनादन बयान दागे जा रहे हैं। कांग्रेस के निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार है। जबकि आरबीआई के बयान के मुताबिक 2000 रुपये के नोट को बैंकों में 23 मई से जमा या बदला जा सकता हैं।

अभी चलन में मौजूद 2000 रुपये के नोट 30 सितंबर तक वैध मुद्रा बने रहेंगे। कांग्रेस के जयराम रमेश ने भाजपा सरकार की आलोचना की। रमेश ने आरबीआई के फैसले पर तीखा ट्वीट किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसा और लिखा कि - ये हमारे स्वयंभू विश्वगुरु का स्टाइल है। पहले एक्ट फिर विचार।

कांग्रेस को बयानों की बंदूक चलाने का मौका मिला है, पवन खेड़ा ने भी बिना देर किया बयान दे दिया। खेड़ा बोले कि 2016 के 8 नवम्बर के अतीत की फिर एंट्री हो गई हैं। जो देश को फिर डराने के लिए वापस आ गया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+