दिल्ली: न्यू ईयर की पूर्व संध्या यातायात नियमों की उड़ी धज्जियां, 657 लोगों का कटा चालान
नई दिल्ली, 01 जनवरी। कोरोना वायरस संकट के बीच पूरी दुनिया ने आज नए साल 2022 का स्वागत धूमधाम से किया। इस दौरान कई लोगों को न्यू ईयर की मस्ती करना भारी पड़ा, सड़क पर गैरजिम्मेदाराना ड्राइविंग के लिए 31 दिसंबर की शाम दिल्ली पुलिस ने कई लोगों के चलान काटे। गौरतलब है कि नए साल के जश्न के लिए कई लोग अपने घरों से बाहर निकले थे, इस दौरान कईयों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया, जिसके लिए उन्हें भारी भरकम जुर्माना भी भरना पड़ा।

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर, 2021 को ट्रैफिक पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के लिए 36, खतरनाक ड्राइविंग के लिए 103, बिना हेलमेट के सवारी करने के लिए 370, ट्रिपल राइडिंग के लिए 48 और यातायात से संबंधित अन्य अपराधों के लिए 100 लोगों के चालान काटे। कुल चालान की बात करें तो न्यू ईयर से एक दिन पहले ट्रैफिक पुलिस ने 657 लोगों के चालान काटे।
यह भी पढ़ें: न्यू ईयर पार्टी में अमेरिकन सिंगर ने तोड़ी सारी हदें, बीयर कैन की ब्रा पहनकर किया स्टेज शो
दिल्ली में बढ़े कोरोना के मामले
इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते शुक्रवार यहां 1,796 नए COVID मामले दर्ज किए गए। जबकि गुरुवार को महज 483 मामलें दर्ज हुए थे। कोविड के नए मामलों में भयंकर उछाल के साथ कोरोना पॉजिटिव दर 2.44फीसदी पर पहुंच गई है। इन नए कोरोना मामलों के साथ अब दिल्ली में सक्रिय कोविड पॉजिटिव मामलों की संख्या 4410 हो गई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वाली कुल संख्या कुल 14,18,694 हो गई वहीं शुक्रवार को 467 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए।












Click it and Unblock the Notifications