कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इमरती देवी ने कहा-'बधाई हो महाराज साहब' और फिर छलक आए आंसू
नई दिल्ली, 9 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। 43 नए मंत्री बनाए गए हैं। कांग्रेस से बगावत करके भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को मंत्री पद मिला है। सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है।

मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद सिंधिया को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया है। मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में उनके समर्थक दिल्ली पहुंचे। उन्हीं में से एक थीं मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी, जो सिंधिया की कट्टर समर्थक मानी जाती हैं।
इमरती देवी ने सिंधिया को बधाई देते हुए हाथ जोड़कर कहा कि 'बधाई हो महाराज साहब...' वहीं, सिंधिया ने भी मुस्कुराकर इमरती देवी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान इमरती देवी भावुक हो गईं तो सिंधिया ने भी तुरंत उन्हें गले लगा लिया।
जानिए कौन हैं इमरती देवी
बता दें कि मध्य प्रदेश की राजनीति में इमरती देवी लंबे समय से सक्रिय हैं। इमरती देवी जिला पंचायत समिति सदस्य भी रह चुकी हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने दो दर्जन विधायकों के साथ इस्तीफा देकर कमलनाथ सरकार गिरा दी थी। इन विधायकों में इमरती देवी भी शामिल थीं।












Click it and Unblock the Notifications