MCD के संयुक्त अधिवेशन में AAP पार्षद राकेश कुमार की जमकर पिटाई
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बैठक में आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद राकेश कुमार की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। राकेश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पार्षदों पर पिटाई का आरोप लगाया है। Watch Video: पंजाब के वोटरों को लुभाने के लिए केजरीवाल ने गाया गाना

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक राकेश कुमार बैठक में आम आदमी पार्टी की टोपी पहनकर आए थे जिसके बाद विवाद शुरु हो गया। बीजेपी नेता सुभाष आर्य ने कहा कि अगर उनके पार्षदों के खिलाफ शिकायत आती है तो जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। केजरीवाल ने किया 'हनुमान' का अपमान, पोस्टर में दिखाया राक्षस अवतार
आपको बताते चलें कि नगर निगम के इस संयुक्त अधिवेशन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। जानकारी के मुताबिक मलीला मैदान में आज दिल्ली नगर निगम के तीनों जोन का संयुक्त अधिवेशन बुलाया गया था। इसमें बीजेपी और कांग्रेस के पार्षदों ने अपनी-अपनी बात रखी लेकिन आप पार्टी के पार्षदों का कहना था कि उन्हें बोलने का मौका नहीं मिल रहा है।
आप के पार्षद अपनी पार्टी की टोपी पहने थे। बीजेपी और कांग्रेस के पार्षदों ने इसका विरोध किया लेकिन जब ये पार्षद टोपी उतारने को राजी नहीं हुए तो बीजेपी के चार पार्षद आम आदमी पार्टी के पार्षद राकेश कुमार पर टूट पड़े। हालांकि बाकी पार्षदों ने राकेश को बचाया और फिर अधिवेशन को समाप्त घोषित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications