केजरीवाल ने किया 'हनुमान' का अपमान, पोस्टर में दिखाया राक्षस अवतार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। इन्टलेक्चूअल हब कहे जाने वाली ज्वाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) आज देश की राजनीति का मुख्य केंद्र बनी हुई है। राष्ट्रविरोधी नारों से शुरु हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पूरे मामले को एक अलग ही दिशा दे दी है। केजरीवाल ने एक विवादित पोस्टर अपने ट्वीटर हैंडल से अपलोड किया है जिसमें दिखाया गया है कि हनुमान किस तरह जेएनयू को जला रहे हैं।

केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई हैं। ट्वीटर पर लोगों का कहना है कि केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाए क्योंकि उन्होंने भगवान का अपमान किया है। वहीं सवाल ये भी उठाया जा रहा है कि अगर मोदी के आदेश पर 'हनुमान' ने जेएनयू में आग लगाई तो फिर क्या मोदी भगवान राम हो गए या फिर जेएनयू लंका?












Click it and Unblock the Notifications