Watch Video: पंजाब के वोटरों को लुभाने के लिए केजरीवाल ने गाया गाना
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक गाना गाया है। बताया जा रहा है कि यह गाना पंजाब और गोवा के वोटरों को लुभाने के लिए गाया गया है। अब यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। केजरीवाल के गाए गाने के बोल हैं, एक ऐसे गगन के तले, जहां चोर हो, जहां भ्रष्ट हो, बस आप का राज चले। जब केजरीवाल का फोन गलती से बाबू भइया को मिल गया, वीडियो देख हंसते-हंसते गिर पड़ेंगे आप

ऐसी चर्चा भी हो रही है कि भष्टाचार के मुद्दे पर बना ये गाना आने वाले दिनों में पंजाब चुनाव में AAP एंथम गीत होगा। इस गाने पर लोग अरविंद केजरीवाल की चुटकी भी ले रहे हैं। आपको बता दें कि दिल्ली चुनाव के दौरान '5 साल केजरीवाल' गाना भी खूब चला था। केजरीवाल ने किया 'हनुमान' का अपमान, पोस्टर में दिखाया राक्षस अवतार
इसके अलावा अपने शपथ ग्रहण समारोह में भी केजरीवाल ने 'इंसान से इंसान का हो भाईचारा' गाना गया था। मगर इस गाने के बोल से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि केजरीवाल का मकसद विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधना है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने भी अपनी आवाज में एक गाना गाना रिलीज किया था। गाने के बोल थे 'ओए छड दे पुड़िया जट्टा, तेरी गुड़िया करे पुकार'। नशे के मुद्दे पर बना ये गाना भी पंजाब में नशे की स्थिति को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications