खुद के साथी ही बने विरोधी: गुटबाजी की बू....!

protest-rail fare
मुंबई। अंदरखाने कई भाजपा व एनडीए नेता नरेंद्र मोदी से खुश नहीं हैं। इसका उदाहरण है कि रेल किराए में बढ़ोतरी वाले नरेंद्र मोदी सरकार के निर्णय के बाद से भाजपा के संगठन के नेता व राजग के सहयोगियों के सुर तेज हो गए हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना ने रेल के बढ़े हुए किराए का कड़ा विरोध कर जता दिया है कि शिवसेना भले ही महाराष्ट्र में नरेंद्र मोदी सरकार का समर्थन का वादा कर बैठी हो लेकिन अंदरूनी रूप से कुछ और ही पक रहा है। सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के करीब 10 से 12 भाजपा नेता व शिवसेना संगठन के सांसद बढ़े हुए रेल किराए को लेकर नाराज चल रहे हैं और अपनी वोटबैंक जमीन को देखते हुए वे सभी रेल किराए में बढ़ोतरी के निर्णय को वापस लेने का दबाव बनाए हुए हैं।

गुटबाजी तो नहीं पनप रही ?

गौरलब है कि नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रीमंडल में किसी वरिष्ठ नेता को तवज्जों नहीं देने की वजह से कई वरिष्ठ नेता और उनके चेले-चपाटे एकजुट हो रहे हैं। याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि लाल कृष्ण अडवाड़ीं, राजस्थान के कद्दावर नेता जसवंत सिंह आदि ऐसे वरिष्ठ नेता हैं जिनको खुले तौर नरेंद्र मोदी के प्रभाव के चलते संगठन से अलग-थलग करने की ठेस झेलनी पड़ी है। इसके अलावा बाताया जाता है कि स्वर्गीय पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुण्डे भी भाजपा से काफी दिनों से नाराज चल रहे थे। और मुण्डे की मृत्यु के बाद मुंडे की चहेती महाराष्ट्र भाजपा ने ही इस प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग सबसे पहले उठाई थी।

रेल मंत्री से मिले नेता

करीब 14.2 फीसदी की बढ़ोतरी रेल किराए में तथा 6.5 फीसदी बढ़ोतरी माल भाड़े में की गई। जिसके बाद तो शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे ने खुले तौर पर इस निर्णय का विरोध किया। फिलहाल खबर है कि अभी महाराष्ट्र से भाजपा व शिवसेना के संसादों के दल ने केंद्रीय रेल मंत्री सदानंद गौड़ा से मुलाकात की है। जिसके बाद सदानंद गौड़ा व प्रधानमंत्री असमंजस में हैं कि अब क्या किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+