पंजाब में कोरोनावायरस से पीड़ित हैं 3 हजार लोग, 24 घंटे में 526 नए मरीज मिले, 3 मौतें

मोहाली। पंजाब में कोरोनावायरस का संक्रमण कुछ शहरों में फिर फैलने लगा है। यहां बीते 24 घंटों में 526 नए मरीज मिले हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 2992 तक पहुंच गया है। कल 3 लोगों की कोरोनावायरस ने जान ले ली। वहीं, 85 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 9 मरीज क्रिटिकल, केयर लेवल 3 पर हैं। सूबे का डेली कोविड पॉजिटिविटी रेट 4.49 फीसदी दर्ज किया गया है।

Punjab coronavirus update: 526 new patients found in 24 hours, Active cases 2992

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, कल राज्‍यभर में 473 मरीजों को कोरोना मुक्त भी घोषित किया गया। बहरहाल, कोरोना के ज्‍यादा मरीज मोहाली, लुधियाना, जालंधर में हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा संक्रमण मोहाली में ही फैला है। यहां 100 नए मरीजों की वायरस की पहचान हुई है। और, पॉजिटिविटी रेट 13.48 फीसदी रिकॉर्ड हुई है। विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सबसे अधिक पॉजिटिव मरीज 113 मोहाली, 77 लुधियाना और 63 मरीज जालंधर में आए हैं।

Punjab coronavirus update: 526 new patients found in 24 hours, Active cases 2992

पंजाब में हर रोज हजारों लोगों का कोरोना टेस्‍ट भी हो रहा है। बीते रोज राज्य भर में 11721 लोगों ने कोविड टेस्ट करवाया। जिसमें मोहाली में सबसे ज्यादा 100 नए मरीजों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले। चिकित्‍सकों ने बताया कि, शुक्रवार को तीन मरीजों की मौत भी हुई, जिनमें से एक होशियारपुर, एक लुधियाना और एक मोगा से है। बहरहाल, पंजाब में एक्टिव केस 2992 हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+