PM मोदी ने पंजाब में किया इस बड़े हॉस्पिटल का उद्घाटन, CM मान ने दी बधाई
मोहाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब आए। यहां मोदी ने मोहाली जिले में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। भगवंत मान मोहाली में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, इस अस्पताल से लोगों को कैंसर से बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि, यहां अनुसंधान केंद्र दवाओं पर अनुसंधान होगा, जो मानव-जीवन के लिए अति-उपयोगी साबित होंगी।

यह 660 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, उक्त अस्पताल को केंद्र सरकार ने 660 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया है। यह कैंसर अस्पताल 300 बिस्तरों की क्षमता वाला एक तृतीयक देखभाल अस्पताल है और सर्जरी, रेडियोथेरेपी और चिकित्सा ऑन्कोलॉजी - कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण जैसे हर उपलब्ध उपचार पद्धति का उपयोग करके सभी प्रकार के कैंसर के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

अब लोगों की समस्या दूर हो जाएगी
एक भाजपा नेता ने कहा कि, यह अस्पताल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पंजाब के कुछ हिस्सों में कैंसर के प्रसार में वृद्धि की कई रिपोर्टें मिली हैं और लोगों को सस्ते कैंसर के इलाज के लिए दूसरे राज्यों में जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह समस्या इतनी व्याप्त थी कि बठिंडा से एक ट्रेन को कैंसर ट्रेन के नाम से जाना जाता था। अब सरकार का मानना है कि नई चंडीगढ़ में अस्पताल कैंसर देखभाल के केंद्र के रूप में कार्य करेगा। साथ ही यह अस्पताल पड़ोसी राज्यों के मरीजों की भी मदद करेगा।

CM मान ने दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया। मान ने ने पंजाब के मोहाली जिले में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी को बधाई भी दी।












Click it and Unblock the Notifications