मेरठ: 21 जनवरी को थी सिपाही की शादी, खेत में मिली सिर पर गोली लगी लाश
Meerut news, मेरठ। मेरठ के फलावदा थाने में तैनात सिपाही का गोली लगा शव खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस मामले में उस वक्त हंगामा मच गया जब परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर विरोध किया। परिजनों का कहना है कि अंकुर की हत्या की जानकारी उन्हें तीन घंटे बाद दी गई, जबकि पुलिस को उन्हें घटनास्थल पर ही बुलाना चाहिए था ताकि वह देख सकते कि उनके बेटे का शव किस हालत में मिला है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें जानकारी दिए बिना ही शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया।

खेत में पड़ा मिला सिपाही का शव
वहीं बताया जा रहा है कि सिपाही की हत्या प्रेम-प्रसंग को लेकर हुई है। लेकिन इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फलावदा थाने में तैनात सिपाही अंकुर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह सिपाही का शव फलावदा पुलिस चौकी से तकरीबन 800 मीटर की दूरी पर ईंख के खेत में पड़ा मिला। हत्या के वक्त कांस्टेबल अंकुर वर्दी में थे। बताया गया कि वह गुरुवार रात में गश्त के लिए निकले थे। घटना के बाद एसपी देहात राजेश कुमार व सीओ मवाना भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

21 जनवरी को होनी थी शादी
एसपी का कहना है कि मौके से एक तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि सिपाही अंकुर की 21 जनवरी को शादी होने वाली थी। क्राइम ऑफ सीन को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी तनाव में सिपाही ने खुदकुशी की है। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

परिजनों ने किया हंगामा
वहीं सिपाही के सिर में गोली मारी गई है। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को जांच के लिए बुलाया गया है। वहीं मोर्चरी पर मृतक सिपाही अंकुर के परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं। ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की वहीं एसपी सिटी से भी काफी देर नोक-झोंक हुई। हंगामे की स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर बुलाई गई। सिपाही अंकुर चौधरी शामली के मंडोरा के रहने वाले थे। वह साल 2015 में यूपी पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग के बाद से फलावदा थाने में ही तैनात थे। एसपी देहात का कहना है कि मामले में गहन जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' का झांसी में विरोध, लोग बोले- आपत्तिजनक सीन नहीं होंगे बर्दाश्त
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications