अरविंद केजरीवाल ने सिद्धार्थ हेगड़े के परिवार से की मुलाकात, परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद गोवा से सामने आई एक दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। राज्य के नेसाई इलाके में रहने वाले 17 साल के छात्र सिद्धार्थ हेगड़े ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सिद्धार्थ 12वीं साइंस का छात्र था और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। शुरुआती जांच में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्र ने पढ़ाई के दबाव, मानसिक थकान और प्रतियोगी परीक्षाओं के तनाव का जिक्र किया है।

बताया जा रहा है कि वह पिछले दो साल से लगातार पढ़ाई और भविष्य को लेकर तनाव में था। इस घटना के बाद छात्रों की मानसिक सेहत, परीक्षा व्यवस्था और बढ़ते अकादमिक दबाव पर सवाल उठने लगे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी छात्र के परिवार से मिलने पहुंचे।

Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने उठाए सवाल

घटना के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) छात्र के घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि एक 17 साल के छात्र की जान चली गई और अब यह सवाल पूछा जाना चाहिए कि आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

केजरीवाल ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने जैसे मामलों में ऊपर बैठे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को इस तरह का कदम नहीं उठाना चाहिए क्योंकि वे देश का भविष्य हैं।

कमरे में बंद मिला छात्र

पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार रात करीब 11:15 बजे सामने आई। परिवार वालों ने अधिकारियों को जानकारी दी कि घर का एक कमरा अंदर से बंद था। पुलिस के पहुंचने से पहले रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने दूसरी चाबी की मदद से दरवाजा खोला। कमरे के अंदर सिद्धार्थ बेहोश हालत में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट में छलका दर्द

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्र ने नोट में लिखा कि वह पिछले दो साल से पढ़ाई के दबाव से जूझ रहा था। उसने यह भी बताया कि पढ़ाई और हॉकी के बीच संतुलन बनाना उसके लिए मुश्किल होता जा रहा था। सिद्धार्थ हॉकी को गंभीरता से खेलता था और साथ ही मेडिकल परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था।

नोट में उसने कथित तौर पर यह भी लिखा कि अब वह किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहता। पुलिस का कहना है कि मौत को सीधे तौर पर NEET UG 2026 रद्द होने से जोड़ना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन परीक्षा रद्द होने की खबर ने उसके मानसिक तनाव को और बढ़ाया हो सकता है।

NEET रद्द होने के बाद बढ़ी चर्चा

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच पहले से ही चिंता का माहौल बना हुआ है। परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर भी छात्रों के मानसिक दबाव को लेकर चर्चा तेज हो गई। कई लोग लगातार बदलती परीक्षा व्यवस्था और पेपर लीक जैसे मामलों को छात्रों के लिए बड़ा मानसिक बोझ बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें: NEET 2026 कांड का कच्चा चिट्ठा, WhatsApp-Telegram के प्राइवेट ग्रुप से पेपर रद्द होने तक, अब तक क्या-क्या हुआ?

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+