कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' का झांसी में विरोध, लोग बोले- आपत्तिजनक सीन नहीं होंगे बर्दाश्त
Jhansi news, झांसी। कंगना रनौत इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मणिकर्णिका' द क्वीन ऑफ झांसी का विरोध शुरू हो गया है। 'बुंदेलखंड फिल्म एसोसिएशन' ने सड़क पर उतरकर फिल्म को रोके जाने की मांग की है। वहीं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म में रानी झांसी के सीन के साथ छेड़छाड़ की गई है।

बुंदेलखंड फिल्म एसोसिएशन के सदस्यों ने एकजुट होकर झांसी के इलाइट चौराहे पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे संजय पचौरी का कहना है कि मणिकर्णिका फिल्म में कुछ ऐसे सीन दिखाए गए हैं। जिससे रानी झांसी की छवि धूमिल होगी। उनकी मांग थी कि फिल्म रिलीज से पहले इतिहासकारों को दिखाई जाए। जिससे इतिहास के साथ कोई छेड़छाड़ न हो सके।

बता दें कि फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों प्रमोशन में बिजी है। मूवी के ट्रेलर में कंगना के किरदार को काफी पसंद किया गया है। उनकी दमदार एक्टिंग की झलक देख उन्हें काफी तारीफ मिल रही है।
ये भी पढ़ें- गोरखपुर: सीएम सिटी में बदहाल पीएचसी, नसबंदी कर महिलाओं को जमीन पर लिटाया












Click it and Unblock the Notifications