Mumbai-Pune Third Expressway को NHAI ने दी मंजूरी, यात्रा समय घटकर सिर्फ 90 मिनट रह जाएगा, क्‍या होगा रूट?

Third Mumbai-Pune Expressway: मुंबई और पुणे के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने दोनों शहरों को जोड़ने वाले तीसरे एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ यात्रा का समय घटकर करीब 90 मिनट रह जाएगा, बल्कि मौजूदा रास्तों पर लगने वाला भारी ट्रैफिक भी काफी हद तक कम होगा।

NHAI की यह योजना लगभग 130 किलोमीटर लंबे ग्रीनफ़ील्ड एक्सप्रेसवे की है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 15,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह नया कॉरिडोर मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के साथ-साथ आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा।

Mumbai-Pune Third Expressway

क्‍या होगा रूट?

प्रस्तावित मार्ग अटल सेतु-चौक-पुणे-शिरवल कॉरिडोर से होकर गुजरेगा। फिलहाल 30 किलोमीटर हिस्से की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार हो चुकी है, जबकि बाकी हिस्से पर काम जारी है। सलाहकारों की नियुक्ति के लिए टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं ताकि पूरी परियोजना का फाइनल प्लान तैयार हो सके।

कब तक पूरा होगा प्रोजेक्‍ट?

NHAI ने टेंडर प्रक्रिया के लिए 24 जून की समय सीमा तय की है। इसके बाद ठेकेदारों की नियुक्ति और जरूरी तकनीकी मंजूरियों पर तेजी से काम होगा। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक शुरुआती सर्वे और रूट इंस्पेक्शन शुरू हो जाएगा।

क्यों जरूरी है यह प्रोजेक्ट?

मुंबई-पुणे कॉरिडोर पर ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है, खासकर वीकेंड और छुट्टियों में जाम आम बात हो गई है। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की वजह से भी इस रूट पर दबाव बढ़ा है।

यात्रियों को क्‍या होगा फायदा?

यह तीसरा एक्सप्रेसवे मौजूदा सड़क नेटवर्क पर दबाव कम करेगा और यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर देगा। साथ ही लॉजिस्टिक्स और माल ढुलाई भी आसान होगी, जिससे महाराष्ट्र की आर्थिक गतिविधियों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

'राहुल गांधी मोस्‍ट रिजेक्‍टेड माल', कांग्रेस सांसद पर क्‍यों भड़के महाराष्‍ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस
'राहुल गांधी मोस्‍ट रिजेक्‍टेड माल', कांग्रेस सांसद पर क्‍यों भड़के महाराष्‍ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+