गुरिंदरवीर सिंह की तूफानी रफ्तार पर फिदा हुए सचिन तेंदुलकर, 100 मीटर की उपलब्धि पर दी बड़ी प्रतिक्रिया

Sachin Tendulkar: पंजाब के होनहार एथलीट गुरिंदरवीर सिंह ने नेशनल सीनियर फेडरेशन कॉम्पिटिशन में एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने 100 मीटर की फर्राटा दौड़ को महज 10.09 सेकंड में पूरा करके भारत के सबसे तेज धावक का खिताब अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता के दौरान महज 24 घंटों के भीतर राष्ट्रीय रिकॉर्ड दो बार टूटा।

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में गुरिंदरवीर ने 10.17 सेकंड का समय लेकर पहला रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अनिमेश कुजूर ने 10.15 सेकंड में दौड़कर तोड़ दिया। हालांकि, फाइनल मुकाबले में गुरिंदरवीर ने चमत्कारी वापसी की। उनका यह नया टाइमिंग इस सीजन में 19 वर्षीय जापानी धावक फुकुतो कोमुरो के बाद पूरे एशिया में दूसरा सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर ने जमकर की तारीफ

इस अभूतपूर्व सफलता के बाद महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस युवा खिलाड़ी की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा कि गुरिंदरवीर की यह कामयाबी बेहद गौरवशाली और अविश्वसनीय है। सचिन ने देश के इस नए चैंपियन को भविष्य में भी इसी रफ्तार से आगे बढ़ते रहने और देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद गुरिंदरवीर ने अपने बचपन के उन संघर्षों को साझा किया, जो देश की खेल मानसिकता को दर्शाते हैं। स्कूल के दिनों में कोच और लोग उनसे कहते थे कि भारतीयों के शरीर में तेज दौड़ने वाले स्प्रिंटिंग जींस नहीं होते। उन्हें 100 मीटर छोड़कर 400 मीटर चुननी चाहिए, लेकिन उन्होंने इस रुढ़िवादी सोच को बदला।

साथी धावक को लेकर गुरिंदरवीर के विचार

मैदान पर साथी धावक अनिमेश कुजूर के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता को वे खेल के विकास के लिए बेहद जरूरी मानते हैं। उनका कहना है कि जब तक ट्रैक पर कड़ी टक्कर नहीं होगी, तब तक न तो दर्शक इसका आनंद ले पाएंगे और न ही खिलाड़ी अपनी सीमाओं को लांघ सकेंगे। अनिमेश की मौजूदगी ने उनके भीतर बेहतर करने की भूख बढ़ाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+