FIFA World Cup 2026 से पहले मेसी की चोट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें! क्या इतिहास रचने से चूक जाएगी अर्जेंटीना?

FIFA World Cup 2026, Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के आगाज में दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। इस बीच फुटबॉल जगत और डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। अमेरिका की मेजर लीग सॉकर (MLS) में इंटर मियामी के लिए खेलते समय दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को बाईं जांघ में तकलीफ के कारण मैच के बीच से ही बाहर जाना पड़ा। इस घटना के बाद से ही अर्जेंटीना के मिशन 2026 और मेसी की फिटनेस को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

73वें मिनट में मैदान छोड़ा, खुद ही बेंच की तरफ किया इशारा (FIFA World Cup 2026, Lionel Messi)

यह घटना रविवार को फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ खेले गए एक हाई-स्कोरिंग मैच के दौरान हुई। इंटर मियामी के लिए खेलते हुए 38 वर्षीय मेसी मैच के 70वें मिनट से ही मैदान पर थोड़े असहज दिखाई दे रहे थे। इसके बाद एक फ्री-किक लेने के तुरंत बाद उन्होंने अपनी बाईं जांघ के ऊपरी हिस्से को पकड़ा और खुद ही बेंच की तरफ प्रतिस्थापन का इशारा किया।

Lionel Messi 1

मेसी की चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता

मैच के 73वें मिनट में उन्हें मैदान से बाहर बुलाकर उनकी जगह माटेओ सिल्वेटी को मैदान पर भेजा गया। अर्जेंटीना और इंटर मियामी के फैंस के लिए राहत की बात सिर्फ इतनी रही कि मेसी बिना किसी सहारे के खुद चलकर मैदान से बाहर गए और सीधे ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ गए। मैदान छोड़ने से पहले मेसी ने अपनी क्लास दिखाते हुए दो शानदार असिस्ट किए और अपनी टीम को 6-4 से मिली रोमांचक जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मुकाबले में लुइस सुआरेज ने शानदार हैट्रिक भी जमाई।

'जोखिम न लेने के कारण बुलाया बाहर'

मैच के बाद इंटर मियामी के मुख्य कोच गुइलेर्मो होयोस ने मेसी की स्थिति पर स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया। हालांकि उन्होंने कोई शुरुआती मेडिकल डायग्नोसिस रिपोर्ट साझा नहीं की, लेकिन उन्होंने इसे केवल थकान का मामला बताया। कोच होयोस ने कहा कि जहां तक मुझे जानकारी है, अभी तक हमारे पास कोई मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। मैदान काफी कठिन था और मेसी काफी थके हुए महसूस कर रहे थे।

वर्ल्ड कप को देखते हुए हम किसी भी तरह का संदेह या जोखिम नहीं लेना चाहते थे, इसलिए एहतियात के तौर पर उन्हें बाहर बुलाने का फैसला किया गया। गौरतलब है कि इंटर मियामी के साथ अपने तीन साल के करियर में मेसी पहले भी दो बार हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ चुके हैं। वर्ल्ड कप से ठीक पहले अर्जेंटीना को 6 जून को होंडुरास और 9 जून को आइसलैंड के खिलाफ दो वॉर्म-अप (अभ्यास) मैच भी खेलने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+