Ketan Agrawal: केतन से सिया ने क्यों लिए थे 1 करोड़ रु? सगाई के बाद चेतन संग गई थी उदयपुर! पुलिस का दावा
Ketan Agrawal: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस ने पूरे देश में खलबली मचा दी है, पुलिस की जांच में रोज इस मामले में खुलासे हो रहे हैं, अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक सिया और चेतन पिछले एक साल से रिलेशिनशिप में थे और वो सगाई होने के बाद मई में चेतन के साथ उदयपुर भी गई थी।
हालांकि सिया की मां पूजा गोयल ने कहा कि 'सिया और चेतन सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, दोनों में अफेयर जैसा कुछ नहीं है और वो मई में अपनी किसी दोस्त के शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर गई थी जिसकी जानकारी केतन को भी थी लेकिन उस शादी में चेतन भी गया था, इस बात की जानकारी मुझे नहीं है, ये सिया के दोस्त की शादी थी तो हो सकता है वो भी उस शादी में इनवाइटेड हो, उस शादी में सभी मित्र गए थे।'

तो वहीं एक और अहम बात सामने आई है और वो ये कि सगाई के शॉपिंग के लिए सिया गोयल ने केतन अग्रवाल से 1 करोड़ रु लिए थे, जो कि उसने तथाकथित रूप से अपने प्रेमी चेतन चौधरी को दिए थे, अब चेतन ने उस एक करोड़ का क्या किया? केतन और सिया के घरवालों ने उससे कभी एक करोड़ का हिसाब क्यों नहीं पूछा? जिस पर पूजा गोयल ने इन सारी बातों को सिरे से खारिज कर दिया।
सिया आखिर होने वाले पति से क्यों पैसे लेगी?
उन्होंने कहा कि 'मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, सिया आखिर होने वाले पति से क्यों पैसे लेगी? उसे पैसों की जरूरत थी ही नहीं, हालांकि उन्होंने दोहराया कि अगर उनकी बेटी इस घृणित काम के लिए दोषी पाई जाती है तो उसे कठोर सजा मिलनी चाहिए।'
मई में सिया और चेतन साथ गए थे उदयपुर?
पुलिस अब सिया-चेतन के उदयपुर यात्रा से जुड़े होटल रिकॉर्ड, डिजिटल लोकेशन, मोबाइल डेटा और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्यों की जांच कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि इस ट्रिप के दौरान दोनों के बीच की नजदीकियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।

'केतन से कभी शादी नहीं करना चाहती थी सिया गोयल'
पुलिस पूछताछ में सिया गोयल ने कथित तौर पर कहा है कि 'वह केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी, वो चेतन के साथ भागकर शादी भी नहीं करना चाहती थी क्योंकि उसे लगता था कि ऐसा करने से उसके परिवार की बदनामी होगी।'
लेकिन सिया और केतन की जो तस्वीरें, वीडियो और रील्स मौजूद हैं, उनमें वे एक लविंग कपल की तरह दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखने के बाद कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि ये केतन को मारने की साजिश रच रही थी।

कैसे रची गई केतन की हत्या की साजिश?
पुलिस के अनुसार, 18 जून को सिया गोयल ने केतन अग्रवाल को पुणे के लोहागढ़ किले पर घूमने के लिए राजी किया। दूसरी ओर चेतन अलग रास्ते से किले पहुंचा ताकि किसी को उस पर शक न हो। जांच एजेंसियों का दावा है कि जब तीनों सुनसान इलाके में पहुंचे, तब सिया ने चेतन को संकेत दिया और इसके बाद चेतन ने केतन को गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Ketan Agrawal Murder Case Timeline: अभी तक क्या-क्या हुआ?
- 18 जून 2026: पुणे के कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ पुणे के लोहागढ़ किले घूमने गए। इसी दौरान केतन को गहरी खाई में धक्का दिए जाने से उसकी मौत हो गई।
- शुरुआती जांच: शुरुआत में इसे हादसा माना गया, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल, मोबाइल डेटा और अन्य सबूतों की जांच शुरू की।
- हत्या की साजिश का खुलासा: जांच में पुलिस को संदेह हुआ कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि पहले से रची गई साजिश के तहत हत्या थी।
- सिया और चेतन पर शक: जांच के दौरान पता चला कि सिया गोयल का कथित तौर पर चेतन चौधरी के साथ प्रेम संबंध था। इसके बाद पुलिस ने दोनों से गहन पूछताछ की।
- दोनों की गिरफ्तारी: पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।
- ₹1 करोड़ का एंगल: पुलिस का दावा है कि सिया ने शॉपिंग का बहाना बनाकर केतन से करीब 1 करोड़ रुपये लिए और बाद में यह रकम चेतन को दे दी। जांच एजेंसियां इस लेनदेन की जांच कर रही हैं।
- सिया का कथित बयान: पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सिया ने कहा कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी।
- हत्या का कथित प्लान: पुलिस का आरोप है कि सिया ने केतन को लोहागढ़ किले ले जाने की योजना बनाई, जबकि चेतन अलग से वहां पहुंचा। सुनसान जगह पर सिया के इशारे पर चेतन ने केतन को खाई में धक्का दे दिया।
- उदयपुर ट्रिप की जांच: अब पुलिस फरवरी में सिया और चेतन के उदयपुर दौरे की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस यात्रा से दोनों के रिश्ते और कथित साजिश की प्लानिंग से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं।














Click it and Unblock the Notifications