'शिवाजी हमारे भगवान, माता-पिता से भी अधिक देते हैं सम्मान', राज्यपाल कोश्यारी की टिप्पणी पर गडकरी

शिवाजी महाराज को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान की जमकर निंदा हुई। वहीं उद्धव गुट शिवसेना ने भी राज्यपाल के बयान को लेकर भाजपा को आड़े हाथो लिया। इन सब के बीच नितिन गडकरी का एक बयान सामने आया है।

Maharashtra Governor controversy on Shivaji: महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी की छत्रपति शिवाजी को लेकर शिंदे गुट के ही एक विधायक ने राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर जमकर निंदा की। वहीं उद्धव गुट शिवसेना ने भी राज्यपाल के बयान को लेकर भाजपा को आड़े हाथो लियां। इन सब के बीच नितिन गडकरी का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भाजपा ने नीट एंड क्लीन साबित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी तो हमारे भगवान हैं।

Nitin Gadkari

शिंदे गुट के विधायक ने उठाए सवाल
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की शिवाजी पर टिप्पणी को लेकर अब भाजपा और बालाहेबांची शिवसेना चुप्पी के बीच शिदे गुट के एक विधायक ने सवाल उठाए। विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा कि "राज्यपाल की इस बात का स्मरण होना चाहिए कि छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्श कभी पुराने नहीं पड़ते। उनकी तुलना दुनिया के किसी भी महान व्यक्ति से नहीं की जा सकती है। गायकवाड़ ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र से दूसरी जगह भेजने का अनुरोध किया। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसा व्यक्ति जो महाराष्ट्र के इतिहास को नहीं जानता वो यहां कैसे काम कर सकता है?"

शिवसेना के मुख पत्र में आलोचना
शिवसेना के मुखपत्र सामना के एक संपादकीय में आज राज्यपाल के बयान के आलोचना की गई। सामना के एडिटोरियल के जरिए ये सवाल उठाए गए कि मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पिछले हफ्ते राहुल गांधी की सावरकर को लेकर टिप्पणी पर जमकर आलोचना की। लेकिन जब बात शिवाजी के अपमान की आई तो चुप क्यों रहे। सामाना ने सावरकर और शिवाजी पर टिप्पणी को एकसाथ जोड़कर भाजपा की जमकर की खिंचाई की। सामना के संपादकीय में कहा गया,'जब सावरकर के खिलाफ विवादित बयान दिया गया तो भाजपा और शिंदे के नेता सड़कों पर थे, लेकिन अब वे अपने बिलों में छिपे हुए हैं।' छत्रपति शिवाजी के लेकर बयान पर एक पोस्ट में कहा गया, "राज्यपाल का बयान व्यक्तिगत राय नहीं हो सकता है, और अगर यह उनकी निजी राय है, तो राहुल गांधी का बयान भी उनकी निजी राय हो सकती है। शिंदे और फडणवीस सरकार में राज्यपाल का विरोध करने की हिम्मत नहीं है। ऐसे में महाराष्ट्र का ये 'व्यक्तिगत मत' है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वाले को राज्य के सामने माफी मांगनी होगी।

'शिवाजी हमारे भगवान'
राज्यपाल के बयान के बाद तीकी आलोचनाएं सामने आने के बाद भाजपा नेता नितिन गडकरी ने कहा, "शिवाजी महाराज तो हमारे भगवान हैं। हम उन्हें अपने माता- पिता से भी अधिक सम्मान देते हैं"। दरअसल, पिछले हफ्ते शनिवार को राज्यपाल कोश्यारी ने गडकरी की प्रशंसा करते हुए आउटडेटेड आइकॉन बताया गया था। बीएस कोश्यारी ने नितिन गडकरी और शरद पवार को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करते हुए यह टिप्पणी की थी। दरअसल राज्यपाल बीएस कोश्यारी ने अपने बयान में कहा था..."पहले जब आपसे पूछा जाता था कि आपका आइकन कौन है, तो जवाब जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी होंगे। महाराष्ट्र में आपको कहीं और देखने की जरूरत नहीं है...यहां बहुत सारे आइकन हैं...जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज हैं। पुराने दिनों के आइकॉन के बाद अब बीआर अंबेडकर और नितिन गडकरी हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+