सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, फडणवीस ने किया रिएक्ट, कहा-अटकलबाजी की जरूरत नहीं
Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की। पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि रविवार सुबह मुंबई में दो लोगों ने बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की, जहां सलमान रहते हैं।
घटनास्थल पर मौजूद क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, हेलमेट पहने दो व्यक्ति बैंडस्टैंड की ओर से एक बाइक पर आए थे। उन्होंने बताया कि बाइक सवार ने इमारत की ओर हवा में चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं।
यह भी देखें: बाइक पर आए हमलावर, सलमान खान के घर के बाहर हुई धड़ाधड़ फायरिंग, सामने आया CCTV फुटेज, दिखे ये दो शख्स

घटना के बाद सलमान के फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर परेशान हैं। सीएम से लेकर बड़े-बड़े पुलिस अधिकारी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। मामले को लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से 'अटकलबाजी' ना करने को कहा है।
महाराष्ट्र के गृहमंत्री फडणवीस ने कहा, "पुलिस इस मामले की जांचं कर रही है. जब जानकारी सामने आएगी तो आप लोगो को दी जाएगी, अटकलबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है।"
मामले की जांच कर रहे क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि अंधेरा होने के कारन बाइक का नंबर प्लेट सीसीटीवी में सही से कैद नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा, "सीसीटीवी फुटेज की गुणवत्ता बहुत खराब है और अंधेरा था, इसलिए बाइक का पंजीकरण नंबर स्पष्ट नहीं था। सवार और पीछे बैठे दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। हम सीसीटीवी फुटेज को साफ करने और मामले में कुछ सुराग हासिल करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ले रहे हैं।"
यह भी देखें: 'चाहे सलमान खान हों या फिर...' आनंद दुबे ने महाराष्ट्र की सुरक्षा पर उठाए सवाल, शिंदे सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के ठीक बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। पंजाबी सिंगर के मौत की जिम्मेदारी भी लॉरेंस गैंग ने ली थी।
नवंबर 2022 से, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार की धमकियों के बाद सलमान खान की सुरक्षा को वाई-प्लस तक बढ़ा दिया गया है। अभिनेता को निजी हथियार रखने का लाइसेंस भी दिया गया है। उन्होंने एक नई बुलेटप्रूफ गाड़ी भी खरीदी है।
यह भी देखें: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप, 2 हमलावरों ने चलाई गोलियां, मुंबई पुलिस दिया ये बड़ा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications